IND vs AUS: ईशान किशन ने धोनी को पछाड़ा, तोड़ा ये बड़ा रिकॉर्ड, पंत भी छूटे पीछे

Ishan Kishan breaks MS Dhoni record: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में ईशान किशन बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ने का काम किया। पहले दोनों ही मुकाबले में 50 से अधिक रन बनाकर किशन ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

तोड़ डाला धोनी का रिकॉर्ड: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में ईशान किशन ने 32 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़कर ईशान किशन अब आगे निकल चुके हैं। टी-20 में सबसे अधिक बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में ईशान किशन टॉप पर पहुंच गए हैं।

Ishan Kishan 1

पंत को भी छोड़ा पीछे: ईशान किशन ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की तरफ से टी-20 में तीन बार अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टी-20 करियर के 85 पारियों में दो बार 50 या इससे अधिक रन बनाने में सफल रहे थे। वहीं ऋषभ पंत 44 पारियों में यह कमल किया था। लेकिन ईशान ने इन दोनों ही खिलाड़ियों को पछाड़ कर तीन बार यह कारनामा किया है।

कर ली राहुल की बराबरी: टी-20 में केएल राहुल ने 8 पारियो में तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। ईशान किशन ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक खेले गए 31 मुकाबले में 796 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धतक लगाने में सफलता हासिल की है। टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रनों का रहा है। इसमें से तीन बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उन्होंने 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप होगी नजर: ईशान किशन को भारतीय टीम का फ्यूचर विकेटकीपर बल्लेबाज माना जा रहा है। ईशान किशन से आने वाले मुकाबले में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मुकाबले में बल्ले से धमाल मचाने वाले ईशान किशन सीरीज के बचे हुए तीनों मुकाबले में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। ऐसे में किशन की कोशिश बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह को सुरक्षित करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+