क्या भारतीयों से ज्यादा है अमेरिकी खिलाड़ियों की सैलरी? जानिए कितने अमीर हैं यूएस के क्रिकेटर

USA Cricketers Salary: टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही यूएसए की टीम चर्चा में है। पाकिस्तान को पराजित करने के बाद यूएस की टीम काफी सुर्ख़ियों में रही है। भारत के खिलाफ उनको मैच में हार का सामना करना पड़ा। यूएस में भारत से भी कई खिलाड़ी खेलने गए हैं और टीम में जगह भी मिल गई।

अमेरिके करेंसी डॉलर है, इसलिए एक सवाल मन में जरुर आता होगा कि खिलाड़ियों को वहां सैलरी कितनी मिलती होगी। डॉलर में पैसे मिलते हैं, तो कमाई भी ठीक हो जाती होगी। ऐसे में अमेरिकी क्रिकेटरों की सैलरी के बारे में जानना जरूरी हो जाता है।

ind vs usa

कैसे होता है अनुबंध

भारत में बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को अनुबंध देती है जो एक साल के लिए होता है। किसी भी खिलाड़ी का अनुबंध इससे कम समय के लिए नहीं होता है लेकिन यूएस में ऐसा नहीं है। वहां खिलाड़ियों का अनुबंध अलग-अलग समय के लिए किया जाता है। कुछ खिलाड़ी वार्षिक अनुबंध पर होते हैं, तो कई खिलाड़ी कुछ महीनों के लिए अनुबंधित होते हैं।

भारतीयों को मिलते हैं करोड़ों

भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में रखा जाता है। टॉप कैटेगरी वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं और मैच फीस अलग होती है। भारत में सबसे निचली कैटेगरी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।

यूएस में क्रिकेटरों की सैलरी

रिपोर्ट्स के अनुसार यूएस में सैलरी काफी कम होती है। भले ही खिलाड़ियों को डॉलर में भुगतान किया जाता है लेकिन पैसे कम ही मिलते हैं। सबसे कम सैलरी लगभग 12 लाख रुपये सालाना है। अधिकतम भुगतान करीबन 75 लाख भारतीय रुपये हैं। इस हिसाब से टीम इंडिया के खिलाड़ियों से यूएस के क्रिकेटर काफी पीछे हैं। हालांकि समय और मैचों में हिस्सेदारी के साथ ही अनुबंध का पैसा बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।

यूएस के अनुबंधित खिलाड़ी

  • सौरभ नेत्रावल्कर- तीन माह का अनुबंध
  • स्टीवन टेलर- एक साल का अनुबंध
  • करीमा गोर- तीन माह का अनुबंध
  • एल्मोर हटकिंसन- तीन माह का अनुबंध
  • आरोन जोन्स- तीन माह का अनुबंध
  • नोथुस केंजिगे- तीन माह का अनुबंध
  • जसकरण मल्होत्रा- तीन माह का अनुबंध
  • जेवियर मार्शल- एक साल का अनुबंध
  • मोनांक पटेल- एक साल का अनुबंध
  • निसर्ग पटेल- तीन माह का अनुबंध
  • सागर पटेल- तीन माह का अनुबंध
  • तिमील पटेल- तीन माह का अनुबंध
  • जसदीप सिंह- एक साल का अनुबंध
  • रस्टी थेरोन- तीन माह का अनुबंध
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+