WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान पर निर्भर, जानिए क्या है नया समीकरण

WTC Final: आईसीसी इवेंट्स में कई बार पाकिस्तानी टीम को भारत के ऊपर निर्भर देखा गया है लेकिन क्या हो अगर भारत की निर्भरता भी पाक टीम के ऊपर हो। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की मौजूदा स्थिति को देखा जाए, तो ऐसा होते हुए दिखाई दे रहा है। भारत की राह मुश्किल है और उसे कई टीमों की मदद की जरूरत भी पड़ सकती है। पाकिस्तानी टीम भी उनमें से एक है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने एक मैच अपने नाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाने का प्रयास किया था लेकिन अगले ही मुकाबले में कंगारुओं ने शिकंजा कसते हुए भारत को पीछे धकेल दिया। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया इस समय तीसरे स्थान पर है। मामला तब और ज्यादा खराब हो गया, जब दक्षिण अफ्रीका ने घरेलू टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से सफाया कर दिया।

wtc final

दक्षिण अफ्रीकी टीम नम्बर एक पर है और ऑस्ट्रेलिया क दूसरा स्थान है। टीम इंडिया नीचे खिसकते हुए तीसरे नम्बर पर आ गई है और अब महज तीन मैच बचे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने के लिए भारत के पास कुछ अलग-अलग समीकरण हैं। इन समीकरणों में एक पाकिस्तानी टीम को लेकर भी है। हालांकि यह समीकरण अंत में आता है लेकिन अहमियत कम नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अगर टीम इंडिया 3-1 या 4-1 से हरा देती है, तो किसी अन्य टीम के सपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। उस स्थिति में टीम इंडिया डायरेक्ट फाइनल में एंट्री कर जाएगी। अगर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-2 से जीत मिलती है, तो यहाँ श्रीलंका से मदद की उम्मीद रहेगी। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी टेस्ट सीरीज होगी। इसमें श्रीलंका को एक टेस्ट जीतना होगा, तब टीम इंडिया की बात बन जाएगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2-2 की बराबरी पर मामला समाप्त हो जाता है, तो टीम इंडिया पूरी तरह से श्रीलंका पर निर्भर हो जाएगी। उस कंडीशन में श्रीलंकाई टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। तभी भारतीय टीम फाइनल में जा पाएगी।

अब अंतिम समीकरण पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अगर भारतीय टीम 2-3 से पराजित हो जाती है, तो दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सीरीज से उम्मीदें रहेंगी। उस स्थिति में टीम इंडिया पाकिस्तान के ऊपर निर्भर होगी। पाकिस्तानी टीम अगर दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से पराजित कर देती है और ऑस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका को एक टेस्ट भी हरा देती है, तो भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँच जाएगी। हालांकि यह मामला अब काफी पेचीदा हो चला है। बेहतर यही रहेगा कि टीम इंडिया अपना पूरा जोर लगाकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ही अपना पूरा काम कर दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+