बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान ने लगाया अड़ंगा, खतरे में टी20 वर्ल्ड कप, दोनों मुस्लिम मुल्क आए एक साथ

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर अब तक का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसे खेल के मैदान की लड़ाई कहें या कूटनीतिक युद्ध, लेकिन हकीकत यह है कि आईसीसी (ICC) के इतिहास में पहली बार दो बड़े एशियाई देश एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

अभी तक केवल बांग्लादेश (BCB) सुरक्षा का हवाला देकर भारत आने से कतरा रहा था, लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एंट्री ने मामले को 'इंटरनेशनल ड्रामा' बना दिया है। पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि अगर बांग्लादेश की मांगें (मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करना) नहीं मानी गईं, तो वे भी टूर्नामेंट से हाथ पीछे खींच सकते हैं।

T20 World Cup

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि आईसीसी पर दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति है। पाकिस्तान ने अपनी टीम की भागीदारी को लेकर फ़िलहाल स्थिति साफ़ नहीं की है। आईसीसी के साथ मामला नहीं सुलझता देख बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान से हस्तक्षेप की मांग की थी।

बांग्लादेश ने चली थी अंतिम चाल

बांग्लादेश ने आखिरी दांव खेलते हुए आयरलैंड से ग्रुप बदलने का निवेदन किया था, ताकि उनके मैच अपने आप श्रीलंका शिफ्ट हो जाएं। लेकिन आयरलैंड ने ऐसा करने से से साफ इनकार कर दिया है। अब आईसीसी के पास केवल दो रास्ते बचे हैं। बांग्लादेश को 'वॉकओवर' घोषित कर टूर्नामेंट से बाहर किया जाए, या फिर पूरे टूर्नामेंट को 'हाइब्रिड मॉडल' पर ले जाया जाए (जो भारत के लिहाज से संभव नहीं लग रहा)।

ब्रॉडकास्टर को नुकसान का डर

अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीमें हटती हैं, तो टूर्नामेंट की व्यूअरशिप आधी रह जाएगी। विज्ञापन और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से जुड़े करीब 1 बिलियन डॉलर (₹8000 करोड़ से ज्यादा) दांव पर लगे हैं। स्टार स्पोर्ट्स और अन्य स्पॉन्सर्स ने पहले ही आईसीसी को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है। अगर ये दोनों टीमें नहीं खेलतीं, तो यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा 'फ्लॉप' साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+