क्या स्टीव स्मिथ भी ले रहे हैं रिटायरमेंट? जानें उनके संन्यास को लेकर आया बड़ा अपडेट
Steve Smith: स्टीव स्मिथ के संन्यास को लेकर कयास लगाये जा रहे थे। ऐसी खबरें आई थी कि घरेलू समर के बाद स्मिथ सन्यास लेंगे। डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद नहीं खेलेंगे। टेस्ट प्रारूप को वह अलविदा कहेंगे। ऐसे में स्मिथ की खबरें भी सामने आ रही थी।
अब तमाम तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। स्टीव स्मिथ संन्यास नहीं ले रहे हैं और वह खेलना जारी रखेंगे। स्टीव स्मिथ के एक करीबी ने ही इन सभी अटकलों को ख़ारिज कर दिया है। स्मिथ के मैनेजर ने ही इन अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

स्मिथ के मैनेजर वॉरेन क्रैग ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के हवाले से कहा कि मैं अभी इन सभी (संन्यास की) बातों को खारिज कर सकता हूं। वह अभी भी उन बातों के बारे में कहते हैं जिनको हासिल करना है। यानी स्मिथ को अभी और सफर तय करना है, इससे साफ़ है कि सन्यास का इरादा फ़िलहाल नहीं है।
गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ हाल ही में वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी थे। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मैच में टीम इंडिया को हराकर कप उठाया था। इसके अलावा स्टीव स्मिथ उस टीम में भी थे जिसने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हराया था। उपलब्धियों के मामले में स्मिथ को कम नहीं माना जा सकता है। टेस्ट क्रिकेट में इस समय उनको दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी माना जाता है।
जब स्मिथ के बारे में रिटायरमेंट को लेकर पहले खबरें आई थी तब भी उन्होंने इनकार कर दिया था। स्मिथ ने कहा था कि मैं कहीं संन्यास नहीं ले रहा हूं और जानता हूं कि ये बातें कहां से उठ रही हैं। इससे माना जा सकता है कि स्मिथ अभी अपने खेल का मजा लेने के मूड में हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम फ़िलहाल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है। घरेलू सरजमीं पर पाक टीम के खिलाफ कंगारू सफेद कपड़ों में मैदान पर उतरेंगे। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा निश्चित रूप से भारी माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications