क्या ऋषभ पंत हुए लम्बे समय के लिए टी20 टीम से बाहर? सूर्यकुमार यादव ने की बड़ी घोषणा
Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है। टीम इंडिया इस मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। टीम में बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन हैं।
संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी बैटिंग से तहलका मचा दिया था। उन्होंने वहां दो शतक जमाए थे, इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर भी सैमसन के बल्ले से एक्ट शतकीय पारी आई थी। धांसू प्रदर्शन के कारण सैमसन को टीम इंडिया में स्थायी जगह मिल गई।

ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बतौर कीपर टीम इंडिया में रखा गया था। इस बार वह टीम में नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी पंत को टीम में नहीं रखा गया था। ऐसे में संजू सैमसन को स्थायी विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं और उन्होंने एक बार साफ़ कर दी है। सूर्यकुमार यादव ने कहा दिया है कि संजू सैमसन ही विकेटकीपर के लिए पहली पसंद रहेंगे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल को उन्होंने बतौर विकेटकीपर दूसरी पसंद बताया है। उन्होंने कहा कि इस समय सैमसन के अलावा किसी अन्य नाम का सवाल ही नहीं आता। संजू ने पिछले 7 से 8 महीने में काफी अच्छा किया है। 10 मैचों में दर्शा दिया कि वह क्या कर सकते हैं।
Rishabh Pant अगली सीरीज में भी होंगे बाहर?
अब बड़ा सवाल यह है कि पंत का क्या होगा। पंत भी तो टीम इंडिया के नियमित कीपर हैं। अभी वह बाहर हैं लेकिन कभी तो उनको आना होगा। भारतीय टीम जब अगली बार टी20 सीरीज में किसी टीम के खिलाफ खेलेगी, तब भी क्या पंत को बाहर रखा जाएगा।
Rishabh Pant रणजी टीम में शामिल
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर आए हैं, लेकिन दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। पंत की जगह टी20 टीम में तो फ़िलहाल नज़र नहीं आ रही है। सैमसन का प्रदर्शन ऊपर-नीचे होता है, तो शायद कीपिंग में बदलाव हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications