क्या राहुल द्रविड़ कर रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू? हीरो की भूमिका निभाने के लिए मांगी कितनी फीस
Rahul Dravid: भारत की विश्व कप विजेता टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में अपने जीवन पर एक संभावित बायोपिक के बारे में बढ़ती चर्चा को लेकर बयान दिया। एक पुरस्कार समारोह में, उनसे पूछा गया कि वह किसे फिल्म में अपना किरदार निभाते देखना पसंद करेंगे। तो उनका जवाब भी आया।
राहुल द्रविड़ ने अपने जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर एक ऐसा जवाब दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। दरअसल द्रविड़ ने इस फिल्म में बतौर हीरो खुद ही किरदार निभाने की बात कह डाली। उन्होंने कहा कि मुझसे बेहतर हीरो शायद नहीं मिलेगा।

द्रविड़ का मजाकिया जवाब आया। उन्होंने मस्ती में कहा कि रोल के लिए शायद मैं ही बेस्ट उम्मीदवार हो सकता हूँ। उन्होंने कहा कि अगर पैसा अच्छा मिलेगा, तो मैं इस रोल को निभाऊंगा। गौरतलब है कि पिछले साल भारतीय टीम के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में जाने पर कैटरिना कैफ ने कहा था कि द्रविड़ के जीवन पर फिल्म बननी चाहिए।
भारतीय टीम ने द्रविड़ की कोचिंग में एकदिवसीय वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई लेकिन जीत नहीं पाए। कुछ ही महीनों के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने जगह बनाई और दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक मैच में पराजित करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने मिलकर भारत एक दशक के बाद आईसीसी इवेंट में जीत दिला दी। द्रविड़ खुद उस समय काफी खुश थे और टीम इंडिया के प्लेयर रो पड़े थे। द्रविड़ खुद किसी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन कोचिंग में टीम को टाइटल दल दिया।
भारतीय टीम को कोचिंग देने के बाद अब द्रविड़ फ़िलहाल कुछ काम नहीं कर रहे हैं लेकिन जल्दी ही उनको आईपीएल की किसी टीम के साथ देखा जा सकता है। राहुल द्रविड़ को अपने साथ शामिल करने के लिए कई टीमें प्रयास कर रही होंगी।












Click it and Unblock the Notifications