अकेले गौतम गंभीर का होगा हेड कोच के लिए इंटरव्यू? जानिए क्या है सच्चाई, कितने लोगों ने किया आवेदन

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त करने का समय अब आ गया है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक ही है। टीम इंडिया को इसके बाद एक नया हेड कोच मिलने वाला है। इसके लिए आवेदन भी मांगे गए थे। गौतम गंभीर का नाम टॉप पर चल रहा है।

गौतम गंभीर का कोच बनना तय माना जा रहा है लेकिन चयन के लिए अपनाए गए मापदंडों को भी पूरा करना होगा। गौतम गंभीर का साक्षात्कार होगा। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की तरफ से इंटरव्यू लिया जाएगा और इसका परिणाम बोर्ड को भेजा जाएगा।

Gautam Gambhir

इस बीच सवाल यह भी है कि गौतम गंभीर के अलावा इंटरव्यू की दौड़ में और कौन से नाम शामिल हैं। खबरों की मानें, तो गौतम गंभीर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए आवेदन नहीं किया है। बताया जा रहा है कि गंभीर अकेले उम्मीदवार हैं लेकिन दौड़ में डब्ल्यू वी रमन भी हैं।

गंभीर को कोच बनाने का मन बनाया जा चुका है। हालांकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच बनने वाले किसी भी शख्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति में जतिन परांजपे, अशोक मल्होत्रा और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। इनके सामने ही गंभीर का इंटरव्यू है।

बीसीसीआई ने मई के बीच में आवेदन मांगे थे, आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई रखी गई थी। इसके बाद आगे का प्रोसेस होना था। आवेदन करने वालों में काफी फर्जी एप्लीकेशन भी सामने आए। धोनी से लेकर नरेंद्र मोदी और सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़े नामों से फर्जी आवेदन मिले। उन सभी को रिजेक्ट कर दिया गया।

भारतीय टीम का हेड कोच बनाने की प्रक्रिया में इंटरव्यू के बाद का प्रोसेस बोर्ड के हाथ में चला जाता है। क्रिकेट सलाहकार समिति इंटरव्यू लेने के बाद अपनी रिपोर्ट बीसीसीआई को भेज देती है। इसके बाद बोर्ड की तरफ से नए कोच के नाम की घोषणा की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+