हार्दिक पांड्या का धांसू प्रदर्शन देख वापस लौट आई नताशा? इन्स्टाग्राम पर पोस्ट कर मचा दिया तहलका
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्तानकोविक के बीच कुछ भी सही नहीं होने की खबरें आ रही हैं। हार्दिक पांड्या और नताशा के अलग होने की खबरें भी आई लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आ पाया। दोनों के बीच अनबन की खबरें ही दिखाई दी हैं।
हार्दिक पांड्या इस समय टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज के दौरे पर हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क में हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के मैच में धमाका कर दिया। हार्दिक की गेंदबाजी ने आयरिश बल्लेबाजों को परेशान कर दिया।

इस बीच नताशा का एक ऐसा स्टेटस सामने आया है, जिसे देखकर हैरानी हो सकती है। ऐसा भी माना जा सकता है कि वह वापस पांड्या के पास आ गई हैं और दोनों का रिश्ता भी शायद ठीक है। नताशा ने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर स्थिति साफ़ करने का प्रयास किया है।
इन्स्टाग्राम पर नताशा ने एक स्टोरी लगाई है, इसमें टॉय पांडा की तस्वीर पोस्ट की है लेकिन इसे नाम पांड्या दिया है। तस्वीर के नीचे पांड्या लिखा हुआ है। पोस्ट में बेबी रोवर पांड्या लिखा गया है। जब नताशा ने पांड्या का सरनेम हटा दिया था, तब चर्चा हुई थी लेकिन उन्होंने फोटो के कैप्शन में पांड्या का नाम इस्तेमाल कर सब कुछ ठीक होने की अटकलों को जन्म दे दिया है।
गौरतलब है कि पांड्या और नताशा का तलाक होने की खबरों के बीच इस सर्बियन एक्ट्रेस की इन्स्टाग्राम स्टोरीज में कोई कमी नहीं दिखी। उन्होंने नियमित अंतराल पर खुद का स्टेटस अपडेट किया है। पांड्या इस समय अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप खेलने गए हैं।
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने धमाका कर दिया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किये। पांड्या की तूफानी गेंदबाजी की वजह से आयरलैंड की टीम महज 96 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुई। भारत ने 8 विकेट से मैच जीता।












Click it and Unblock the Notifications