'तो यहां भिड़ा है टांका...', बाबर आजम का इस खूबसूरत अभिनेत्री से चल रहा है अफेयर? जानिए क्या है सच?

Babar Azam-Hania Aamir: विश्वकप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा, टू्र्नामेंट शुरू होने से पहले पाकिस्तान के दिग्गजों का दावा था कि उनकी टीम में विश्वविजेता बनने के सारे गुण मौजूद हैं लेकिन जिस तरह से पड़ोसी मुल्क की टीम ने वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया, उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

Babar Azam-Hania Aamir

बुरे प्रदर्शन का दोष कप्तान बाबर आजम के सिर मढ़ा गया जिसकी वजह से पाकिस्तान पहुंचते ही बाबर आजम को क्रिकेट के तीनों फार्मेट की कप्तानी छोड़नी पड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे के बारे में दुनिया को कल बताया।

बाबर आजम का खूबसूरत अभिनेत्री से चल रहा है अफेयर?

हालांकि बाबर आजम इस वक्त जहां अपने खेल और कप्तानी की वजह से दिग्गजों के निशाने पर हैं, वहीं दूसरी ओर वो पर्सनल कारणों से भी चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ है कि पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम इन दिनों पाकिस्तान की खूबसूरत अभिनेत्री हानिया आमिर के प्रेम में गिरफ्तार हैं, दोनों रिलेशनशिप में हैं।

बाबर और हानिया दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहें?

हालांकि इस मामले में दोनों की ओर से कुछ स्पष्ट कहा नहीं गया है लेकिन पाकिस्तानी मीडिया में यही कहा जा रहा है कि बाबर और हानिया दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए बाबर-हानिया के वीडियो

दोनों ने कुछ वक्त पहले पब्लिक प्लेटफार्म पर एक-दूसरे की दिल खोलकर तारीफ की थी, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, हालांकि उनमें से काफी वीडियो ओरिजनल नहीं हैं बल्कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी लेकिन इसी के बाद से दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं।

'पाकिस्तान की अनुष्का' कही जाती हैं हानिया

मालूम हो कि हानिया आमिर की गिनती पाकिस्तान की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री में होती है, उन्होंने 'जबकि ना मालूम', 'अफराद 2' और 'परवाज' जैसी कई बड़ी हिट फिल्म में काम किया है। उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका लुक और स्टाइल काफी हद तक भारतीय अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा से मैच खाता है और इसी वजह से उन्हें लोग 'पाकिस्तान की अनुष्का' भी कहते हैं।

बाबर आजम ने वर्ल्डकप में कोई भी कमाल नहीं किया

गौरतलब है कि बाबर आजम की बैटिंग को अक्सर विराट कोहली से कंपेयर किया जाता है। हालांकि विश्वकप 2023 में जहां विराट का बल्ला आग उगल रहा है वहीं दूसरी ओर बाबर आजम ने वर्ल्डकप में कोई भी कमाल नहीं किया। वो लगातार अपने खेल के भी कारण सवालों के घेरे में रहे। सोशल मीडिया पर जब उनकी और हानिया के अफेयर की बातें सामने आई तो लोग उनके लिए कमेंट करने लगे।

'तो ये बात है, यहां इनका टांका भिड़ा है'

एक यूजर ने लिखा कि 'चलिए विराट के सामने तो आप कुछ नहीं कर पाए, पाकिस्तान की 'अनुष्का' संग अपना घर बसा लीजिए, क्या पता जैसी उस अनुष्का ने कोहली की किस्मत खोल दी,आपकी ये खोल दे।' तो एक यूजर ने लिखा-'तो ये बात है, यहां इनका टांका भिड़ा है इसलिए तो खेल में मन नहीं लग रहा।'

'जल्दी ही इससे निकाह कर लो...'

तो वही एक यूजर ने लिखा-'बहुत सुंदर है आजम, जल्दी ही इससे निकाह कर लो।' फिलहाल दोनों के अफेयर में कितनी सच्चाई है, ये तो बाबर और हानिया ही जानते होंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से चर्चित हैं और लोग जमकर दोनों के बारे में कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+