इरफ़ान पठान पैसा चुनेंगे या देश? एशिया कप में बुरे फंस गए युसूफ पठान के भाई, आखिर क्या है मामला?

Irfan Pathan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह मारा था, भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान के कई हवाई बेस तबाह हो गए थे। इसके बाद भारतीय लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया और पाकिस्तान के साथ हर तरह के रिश्ते समाप्त करने की मांग उठी।

वेटरन क्रिकेटरों की लीग वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। दो बार भारत के प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने से मना किया था। अब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में भी मुकाबला होना है।

irfan pathan

भारत के लिए WCL में खेलने से मना करने वाले अग्रणी प्लेयर्स में इरफ़ान पठान, हरभजन सिंह, युसुए पठान, शिखर धवन जैसे नाम थे, जिन्होंने खुले तौर पर खेलने से मना किया था। अब भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मैच का विरोध हो रहा है।

इरफ़ान पठान के सामने दुविधा

इरफ़ान पठान ने उस समय अपना देश चुनते हुए पाक के खिलाफ खेलने से मना किया था लेकिन एशिया कप में वह बुरी तरह फंसते हुए नज़र आ रहे हैं। इरफ़ान पठान के पास देश या पैसे में से किसी एक को चुनने का विकल्प रहेगा। अब वह क्या करेंगे, यह देखने वाली बात होगी।

एशिया कप का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स पर आएगा। स्पोर्ट्स दुनिया की एक रिपोर्ट के अनुसार कमेंट्री पैनल में इरफ़ान पठान का नाम भी शामिल हो सकता है। हालांकि आधिकारिक रूप से फ़िलहाल कमेंट्री पैनल को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में अब देखना होगा कि वह क्या करते हैं।

इस बार इरफ़ान पठान देश के लिए कमेंट्री छोड़ देंगे या पैसे के लिए पीछे नहीं हटेंगे। यह दुविधा उनके सामने भी होगी। सोशल मीडिया पर भी लोगों को यही चर्चा करते हुए देखा जा सकता है।

कमेंट्री पैनल में कौन हो सकते हैं?

हिंदी कमेंट्री पैनल में इरफ़ान पठान के अलावा आरपी सिंह, सबा करीम, विवेक राजदान और अजय जडेजा को शामिल करने की रिपोर्ट है, अंग्रेजी पैनल में वसीम अकरम, रवि शास्त्री, हर्षा भोगले, नासिर हुसैन, सुनील गावस्कर जैसे बड़े नामों को शामिल करने की बातें सामने आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+