PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस की हार पर भड़के इरफ़ान पठान, नाम लेकर साधा दिग्गज खिलाड़ियों पर निशाना
PBKS vs MI: पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के साथ ही मुंबई इंडियंस अब आईपीएल के फाइनल से बाहर हो गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। उस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम को टाइटल जीतने का मौका मिलेगा।
मुंबई की हार को लेकर हर तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच इरफ़ान पठान को भी मुंबई की हार से दिक्कत हुई है। उन्होंने नाम लेकर मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स पर निशाना साधा और कहा कि इतने बड़े खिलाड़ी टीम में होने के बाद भी कुछ नहीं हुआ और टीम फाइनल से बाहर हो गई।

इरफ़ान पठान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुमराह नम्बर एक हैं और सूर्या नम्बर एक टी20 खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा कप्तान के नाते पांच ट्रॉफी उठा चुके हैं। हार्दिक प्रीमियर ऑल राउंडर हैं और सैंटनर बेस्ट लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। ट्रेंट बोल्ट के नाम पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट हैं, इन सबके बावजूद टीम ट्रॉफी नहीं उठा पाई। मुंबई के फैन्स निराश होंगे। मुंबई इन चीजों को गहराई तक देखेगी। इस तरह के मैच विनर प्लेयर्स आपको कई टीमों में नहीं दिखते।
मुंबई के बाहर होने पर अब मुकाबला आरसीबी और पंजाब के बीच होगा। दोनों ही ऐसी टीमें हैं, जिनको कभी ट्रॉफी जीतने का मौका नहीं मिला है। पंजाब दूसरी बार फाइनल खेलेगी। आरसीबी चौथी बार फाइनल खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। 3 जून को नए विनर का फैसला हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications