'अच्छा जवाब भाई...,' श्रीसंत के आरोप के बाद गौतम गंभीर के रिएक्शन पर आई इरफान पठान की प्रतिक्रिया
Gautam Gambhir-S Sreesanth Clash: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के 6 दिसंबर को हुए मैच में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के आपस में भिड़ने का वीडियो सामने आया है, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर इरफान पठान, गौतम गंभीर के सपोर्ट में सामने आए हैं, जहां उन्होंने श्रीसंत को अप्रत्यक्ष रूप से जवाब दिया है।
दरअसल, श्रीसंत और गंभीर के बीच ये बहस इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई। जहां छक्का और चौका लगने के बाद श्रीसंत ने गंभीर को घूरकर देखा और उनसे कुछ बातें कीं। जवाब में गंभीर ने श्रीसंत को जवाब दिया।

मैच के बाद श्रीसंत ने आरोप लगाया कि गंभीर ने उन्हें उकसाया और उनके सहयोगियों का सम्मान नहीं किया। इस पूरे मामले पर अब गंभीर का रिएक्शन आया है। गंभीर ने एक्स पर लिखा, 'मुस्कुराओ जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। गंभीर की इस पोस्ट इरफान पठान ने जवाब दिया कि, 'मुस्कान सबसे अच्छा उत्तर है भाई।'
जहां तक मैच की बात है तो गंभीर के अर्धशतक की बदौलत इंडिया कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 12 रनों से हरा दिया। गंभीर ने 30 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था, क्योंकि कैपिटल ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 223/7 रन बनाए। जवाब में गुजरात निर्धारित 20 ओवरों में 211/7 रन ही बना सका।
दरअसल, इरफान पठान, गौतम गंभीर और एस श्रीसंत दोनों के साथ खेल चुके हैं। इरफान पठान ने गौतम गंभीर और एस श्रीसंत दोनों के साथ टीम इंडिया के लिए सभी प्रारूपों में खेला है। इन तीनों ने मिलकर एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल में 3/16 के आंकड़े के साथ पठान प्लेयर ऑफ द मैच बने, जबकि गंभीर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 गेंदों पर 75 रन बनाए। श्रीसंत ने उस मैच में एक विकेट भी लिया था।
गौतम गंभीर और श्रीसंत का क्रिकेट करियर
गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले, जिसमें 10324 रन बनाए, जिसमें 20 शतक और 63 अर्द्धशतक शामिल हैं। दूसरी ओर, श्रीसंत ने 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 T20I में भारत का प्रतिनिधित्व किया, और सभी प्रारूपों में 169 विकेट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications