एशिया कप में टीम इंडिया की जीत से खुश इरफान पठान, कही बड़ी बात

एशिया कप में जिस तरह से टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी है उसके बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान काफी खुश नजर आ रहे हैं। इरफान पठान ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि विश्वकप में भारत को इससे काफी फायदा मिलेगा ।

इरफान पठान ने कहा कि यह बहुत ही जबरदस्त जीत थी और भारत की यह धमाकेदार एंट्री है। जिस तरह से भारतीय टीम ने एशिया कप में प्रदर्शन किया, उसका कोई सानी नहीं है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के करीब भी कोई नहीं आ पाया है।

irfan pathan

सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम मुश्किल में नजर आई लेकिन उस मैच में भी भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे। विश्वकप के पहले इस तरह की जीत हासिल करना लाजवाब है। मुझे लगता है कि टीम इंडिया का इससे आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया वह बेहतरीन है।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पूरी श्रीलंका की टीम को 50 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। महज 15.2 ओवर में श्रीलंका की टीम 50 रन के स्कोर पर आउट हो गई। मैच में मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में 4 विकेट झटके। उन्होंने मैच में 6 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।

वहीं जसप्रती बुमराह ने मैच में एक विकेट अपने नाम किया तो हार्दिक पांड्या के नाम तीन विकेट रहे। एशिया कप में भारतीय तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या मोहम्मद शमी जबरदस्त लय में नजर आए।

एशिया कप में टीम इंडिया के तकरीबन सभी शीर्ष खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। फिर वह विराट कोहली, रोहित शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल हों या फिर कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह। टीम के जबरदस्त फॉर्म को देखते हुए विश्वकप में टीम इंडिया की संभावना काफी प्रबल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+