ENG vs IRE: आयरलैंड ने किया एक और बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज के बाद इंग्लैंड को भी हराया

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। आयरलैंड ने इंग्लैंड को पांच रन से हराकर वर्ल्ड कप के सुपर 12 में अपनी पहली जीत हासिल की। आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था।

England vs Ireland, 20th Match, Super 12 Group 1 Highlights: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। आयरलैंड ने इंग्लैंड को पांच रन से हराकर वर्ल्ड कप के सुपर 12 में अपनी पहली जीत हासिल की। आयरलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर किया था। इसके बाद आयरलैंड ने इंग्लैंड को भी मात दी। जोस बटलर की टीम को बारिश के कारण 5 रन से हार का सामना करना पड़ा है। 158 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 14.3 औवर में 105 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस मैथड के कारण पांच रन से मैच हार गई।

आयरलैंड के गेंदबाजों ने दिखाया दम

आयरलैंड के गेंदबाजों ने दिखाया दम

आयरलैंड के गेंदबाजों ने दमदार अंदाज में गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलने का काम किया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पहले ही ओवर में बिना खाता खोले ही जोशुआ लिटिल की गेंद पर हैरी टेक्टर को अपना कैच थमा बैठे। एलेक्स हेल्स भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि बेन स्टोक्स महज 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।

बारिश ने छीना इंग्लैंड से मैच

बारिश ने छीना इंग्लैंड से मैच

डेविड मलान एक छोर से बल्लेबाजी करते रहे और टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने दो चौके की मदद से 37 रन बनाने का काम किया। इंग्लैंड की टीम 14.3 ओवर में 105 रन ही बना सकी। बारिश की वजह से इंग्लैंड को पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। डकवर्थ लुईस मैथड के कारण ही सही लेकिन आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर किया है।

आयरलैंड ने बनाए थे 157 रन

आयरलैंड ने बनाए थे 157 रन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आय़रलैंड ने 19.2 ओवर में 157 रन बनाए। एंडी बालबिर्नी ने टीम के लिए सबसे अधिक 62 रन बनाने का काम किया। विकेटकीपर लोर्कन टकर ने भी 34 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन उन्हें आदिल राशिद ने रन आउट कर आयरलैंड को बड़ा झटका दिया। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टोन ने तीन-तीन विकेट झटकने में कामया किया। जबकि सैम कर्रन ने दो विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, फिओन हैंड, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल।

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+