वर्ल्ड कप 2023 से दो महीने पहले आयरलैंड में जाकर टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, क्या खिलाड़ियों की फिटनेस लगेगी
आयरलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि इस साल अगस्त में दो टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम आयरलैंड आएगी। यह सीरीज 18 अगस्त से 23 अगस्त के बीच में खेली जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। आयरलैंड क्रिकेट की ओर से शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई। यह टी20 सीरीज अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिहाज से बहुत ही अहम होगी। क्रिकेट आयरलैंड ने अपने बयान में कहा, "आयरिश क्रिकेट फैंस दुनिया की नंबर वन टी20 टीम भारत के खिलाफ गेम का लुत्फ उठा सकेंगे, जब एशियाई खिलाड़ी इस अगस्त में टी20 सीरीज के लिए मलाहाइड आएंगे।" आपको बता दें कि भारत के अलावा आयरलैंड बांग्लादेश की भी मेजबानी करेगा।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
आपको बता दें कि टीम इंडिया पिछले साल भी आयरलैंड में जाकर दो टी20 मैचों की सीरीज खेलकर आई थी, जिसे हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2-0 से जीत लिया था। भारत की टीम इस साल जब आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने जाएगी तो यह सीरीज ऐसे समय होगी जब वनडे विश्व कप बहुत नजदीक होगा। ऐसे में बीसीसीआई इस सीरीज के जरिए कहीं न कहीं उन खिलाड़ियों की फिटनेस को खतरे में डाल सकता है जो विश्व कप में खेलेंगे। भारत और आयरलैंड के बीच यह टी20 सीरीज 18 से 23 अगस्त के बीच में खेली जाएगी और विश्व कप का आगाज अक्टूबर में होगा।












Click it and Unblock the Notifications