IPL vs PSL: पैसों के मामले में IPL काफी आगे? PSL की टीमों से 125 गुना ज्यादा महंगी हैं भारतीय फ्रेंचाइजी
IPL vs PSL: 8 जनवरी 2026 को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पीएसएल के लिए दो नई फ्रेंचाइजी की नीलामी की। 'हैदराबाद' को 1.75 अरब पीकेआर और 'सियालकोट' को 1.85 अरब पीकेआर में बेचा गया। अगर इसे अमेरिकी डॉलर में बदलें, तो एक पीएसएल टीम की कीमत लगभग 6 से 6.6 मिलियन डॉलर (करीब 56 से 59 करोड़ रुपये) बैठती है। पहली नजर में यह आंकड़ा बड़ा लग सकता है, लेकिन जब इसकी तुलना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से की जाती है, तो पीएसएल कहीं भी टिकता नजर नहीं आता।
पीएसएल से कई आगे आईपीएल (IPL vs PSL)
अगर हम साल 2008 में हुई आईपीएल की पहली नीलामी की कीमतों को आज के हिसाब से भी देखें तो भी आईपीएल फ्रेंचाइजी 16 से 27 गुना ज्यादा महंगी थीं। उदाहरण के तौर पर, 2026 की वैल्यू के हिसाब से मुंबई इंडियंस और आरसीबी की शुरुआती कीमत ही 168 मिलियन डॉलर से अधिक बैठती है। वहीं, अगर सबसे नई आईपीएल टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की बात करें, तो उनकी कीमत क्रमशः 789 मिलियन डॉलर और 626 मिलियन डॉलर थी।

100 से 125 गुना ज्यादा महंगी है IPL
सरल शब्दों में कहें तो, आईपीएल की एक टीम आज पीएसएल की नई टीमों से 100 से 125 गुना ज्यादा महंगी है। आईपीएल के पास दुनिया के सबसे बड़े मीडिया राइट्स सौदों में से एक है। टीमों को सेंट्रल रेवेन्यू पूल से मिलने वाली राशि इतनी बड़ी होती है कि फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए मुनाफे की पूरी गारंटी रहती है। आईपीएल की टीमें केवल मैच के टिकटों से नहीं, बल्कि साल भर चलने वाले प्रायोजन, मर्चेंडाइज, लाइसेंसिंग और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी से करोड़ों कमाती हैं।
आईपीएल आज एक ग्लोबल प्रीमियम स्पोर्ट्स प्रोडक्ट बन चुका है, जो विदेशी निवेशकों को आकर्षित करता है। इसके विपरीत, पीएसएल का व्यावसायिक ढांचा अभी भी सीमित है। भारतीय पैसों में तुलना करें तो जहां पीएसएल की नई टीमें 56-59 करोड़ रुपये में बिकी हैं, वहीं आईपीएल 2021 की विस्तार टीमें 7,090 करोड़ और 5,625 करोड़ रुपये में बिकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications