IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या, टूर्नामेंट के बीच में आई बड़ी खबर, कितने मैच और जोड़े जाएंगे?
IPL: साल 2022 में आईपीएल का विस्तार करते हुए टीमों की संख्या 8 से 10 कर दी गई थी और मैचों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। अब एक बार फिर से वही होने वाला है। आईपीएल का एक बार फिर से विस्तार होने वाला है। इसकी जानकारी सामने आई है कि आखिर कैसे टूर्नामेंट और लम्बा जाने वाला है।
आईपीएल 2025 में फाइनल सहित कुल 74 मुकाबले हैं। इसमें वृद्धि होगी और मैचों की संख्या भी बढ़ जाएगा। ऐसा होने पर टूर्नामेंट की अवधि में भी बढ़ोतरी हो जाएगी क्योंकि ज्यादा मैचों का आयोजन करने के लिए समय भी लगने वाला है। इस पर काम चल रहा है।

दरअसल इस बार टीमें तो 10 ही रहेंगी लेकिन मुकाबले 20 बढ़ा दिए जाएंगे। हालांकि अभी इतना जल्दी ऐसा नहीं होने वाला है। साल 2028 तक मैचों की संख्या में वृद्धि होगी। इससे इवेंट शायद ढाई महीने तक जा सकता है। मुकाबले 74 से बढ़कर 94 हो जाएंगे।
IPL में बढ़ेंगे मैच
क्रिकइन्फो के अनुसार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के हेड अरुण धूमल ने इस पर कहा है कि बीसीसीआई में और आईसीसी दोनों जगह बात चल रही है। 74 मैचों के इस इवेंट में 20 मुकाबले बढ़ाए जाएंगे। फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट और टी20 क्रिकेट के संदर्भ में हमें इस पर और गंभीरता से बात करनी होगी और देखना होगा कि हम खेल के हितधारकों के लिए अधिकतम वैल्यू कैसे बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हम एक बड़ी विंडो की तरफ देखेंगे, इसमें 84 से 94 मुकाबलों तक जाया जा सकेगा। हर टीम को होम और बाहर मैच खेलने को मिले, इसके लिए 94 मैच होने चाहिए। द्विपक्षीय सीरीज आईसीसी क्रिकेट की प्रतिबद्धताओं को देखते हुए फ़िलहाल तो कोई विंडो ऐसी नहीं दिख रही है।
IPL में कब तक हो सकता है विस्तार
धूमल ने अपने बयान से साफ़ कर दिया कि इतनी जल्दी कोई फैसला नहीं हो पाएगा क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए भी समय चाहिए। ऐसे में अगले कुछ वर्षों तक तो आईपीएल में 74 मुकाबले ही देखने को मिलने वाले हैं। बाद में इस पर कोई फैसला हो पाएगा।
धूमल ने टीमों की संख्या में बदलाव को लेकर कहा कि फ़िलहाल तो 10 टीमों की संख्या सही है। सबसे अहम बात यह है कि टूर्नामेंट की क्वालिटी और लोगों की दिलचस्पी बनी रहे। जल्दी तो मुझे इवेंट के विस्तार की कोई संभावना नहीं दिख रही लेकिन आगे चलकर जैसे चीजें विकसित होंगी, इस पर फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications