भारतीयों के दम पर चलेगी दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग! 6 IPL फ्रेंचाइजियों ने खरीदी हैं टीमें
केपटाउन, जुलाई 20। दक्षिण अफ्रीका में अगले साल जनवरी में पहली टी20 लीग का आयोजन होना है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड जबरदस्त तैयारियों में लगा हुआ है। टी20 लीग को अहमियत देते हुए दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में ही होने वाली वनडे सीरीज को खेलने से इनकार कर दिया था। ऐसे में पता चलता है कि अफ्रीकी बोर्ड के लिए यह टी20 लीग कितनी महत्वपूर्ण है। इस बीच लीग के आगाज से पहले अभी टीम खरीदने की प्रक्रिया चल रही है और गजब की बात यह है कि दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग की छह टीमों को IPL के फ्रेंचाइजी मालिकों ने खरीदा है और यह सभी भारतीय हैं।

इन भारतीय फ्रेंचाइजियों ने जीती बोली
जानकारी के मुताबिक, जिन फ्रेंचाइजियों ने दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में टीमों को खरीदा है उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आरपीएसजी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड, चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड, रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने छह फ्रेंचाइजी के लिए बोली को जीत लिया है।
IPL में इन फ्रेंचाइजियों की टीमें
आपको बता दें कि आईपीएल में रिलायंस ग्रुप मुंबई इंडियंस के मालिक हैं, जबकि आरपीएसजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं। सन टीवी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक हैं जबकि रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स क्रमशः राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मालिक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड निश्चित रूप धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications