IPL Retention Live: कब और कहां लाइव देखें आईपीएल रिटेंशन का पूरा कार्यक्रम?
IPL Retention Live Streaming: आईपीएल 2026 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इसी के साथ फैंस का ध्यान अब रिटेंशन लिस्ट के ऊपर पर टिका हुआ है। हर टीम किन खिलाड़ियों को अपने साथ रखेगी और किन्हें रिलीज़ करेगी, यह रिटेंशन इवेंट में साफ हो जाएगा। आईपीएल प्रेमियों के लिए यह बड़ा मौका है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ियों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
टीमों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन तैयारी तो पूरी है। मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन से पहले ही दो प्लेयर्स को अपने साथ शामिल कर लिया। शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया है, ट्रेड में कैश डील के तहत उनको लाया गया है। दोनों प्लेयर्स के बदले में टीमों को मुंबई इंडियंस ने कैश दिया है।

कहां देखें IPL Retention Live?
आईपीएल रिटेंशन को भारत में लाइव देखने के लिए आपके पास दो आसान विकल्प हैं। टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर इसे देखा जा सकता है।
टीवी पर लाइव टेलीकास्ट
आप रिटेंशन शो को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भाषाओँ में इस इवेंट को लाइव देखा जा सकता है।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
ऑनलाइन देखने के लिए रिटेंशन प्रोग्राम को Jio-Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी कहीं भी आसानी से देखा जा सकता है।
IPL रिटेंशन क्यों खास है?
रिटेंशन में फ्रेंचाइज़ियां उन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखती हैं, जिन पर उनका भरोसा सबसे ज्यादा होता है और जिनके इर्द-गिर्द पूरी टीम की रणनीति बनाई जाती है। यही वह समय होता है जब यह साफ हो जाता है कि कौन से स्टार खिलाड़ी अगले सीज़न में टीम के लिए खेलते नजर आएंगे और कौन रिलीज़ होकर मेगा ऑक्शन में वापस जाएंगे। प्रदर्शन को भी आधार बनाकर रणनीति बनती है। जिन टीमों की तरफ से प्लेयर्स रिलीज किये जाएंगे, उनको खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर होना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications