IPL Retention Day: किसका कटेगा पत्ता, किसकी बचेगी जगह? आज इतने बजे होगा फैसला! देख सकेंगे LIVE
IPL Retention Day: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के सीजन से पहले होने वाले मिनी-ऑक्शन के लिए रिटेंशन डे आज यानी शनिवार को है। कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आमतौर पर मिनी-ऑक्शन में बड़े फेरबदल कम होते हैं, लेकिन इस बार कुछ हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों को रिलीज किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
केकेआर की टीम से बड़े खिलाड़ियों की होगी छुट्टी (IPL Retention Day)
पिछले साल के मेगा-ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा रिलीज किए जाने की खबर है। 23.75 करोड़ में खरीदे गए अय्यर ने पिछले सीजन में 11 मैचों में केवल 142 रन बनाए, जो टीम की उम्मीदों से काफी कम था। अय्यर के साथ क्विंटन डी कॉक और एनरिक नॉर्खिया को भी रिलीज किया जा सकता है।

कप्तान अजिंक्य रहाणे होंगे रिटेन
हालांकि, KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे को रिटेन करेगी, जो पिछले सीजन में 390 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर थे। KKR अब 35-40 करोड़ के बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी, और उनकी नजरें कैमरन ग्रीन जैसे स्टार खिलाड़ी को टारगेट करने पर होंगी। ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो में इस बार अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल रही है।
सनराइजर्स हैदराबाद में होंगे बड़े बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को कैश डील में ट्रेड किया है। SRH हेनरिक क्लासेन को बनाए रखेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अर्जुन तेंदुलकर को भी ट्रेड किया है और वे चोटिल मयंक यादव को रिटेन करेंगे। हालांकि, वे रवि बिश्नोई को खराब प्रदर्शन के कारण रिलीज करेंगे और डेविड मिलर तथा संभावित रूप से शमर जोसेफ को भी बाहर कर सकते हैं।
चेन्नई और राजस्थान में बड़ी डील
सबसे बड़ी संभावित ट्रेड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगी, जहां रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की अदला-बदली जल्द ही होने की उम्मीद है। पिछले सीज़न की सबसे निचले पायदान की दो टीमें, CSK और RR, सबसे अधिक रिलीज करने वाली टीमें हैं। CSK डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
लाइव देख सकते हैं आईपीएल रिटेंशन
आज यानी शनिवार 15 नवंबर को आईपीएल रिटेंशन को जियो हॉटस्टार ऐप और स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देखा जा सकता है। इसके अलावा आप टीमों के ट्विटर हैंडल से भी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं वनइंडिया हिंदी पर भी आपको आईपीएल रिटेंशन से जुड़ी जानकारी मिलती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications