IPL Retention 2025: 'कुल्हाड़ी पर पैर' मार रही दिल्ली कैपिटल्स! भारी न पड़ जाए रिटेंशन में की गई ये गलतियां
IPL Retention 2025, Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए हैं। दिल्ली की टीम ने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ रुपये, कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ रुपये, ट्रिस्टन स्टब्स को 10 करोड़ रुपये और अभिषेक पोरेल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ऋषभ पंत को रिलीज़ करने का उनका फैसला हर किसी को हैरान कर रहा है।
दिल्ली के पास बचे हैं इतने पैसे
रिटेंशन के बाद दिल्ली का बैलेंस 76.25 करोड़ रुपये है, जो आईपीएल 2025 के लिए अच्छी टीम बनाने के लिए अच्छी राशि है। अब तक कोई भी आईपीएल खिताब हासिल न करने और पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर जैसे बड़े खिलाड़ियों को जाने देने के बावजूद दिल्ली का लक्ष्य अपनी टीम को मजबूत बनाने की होगी।

क्या पंत को रिलीज करना है बड़ी भूल
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर बड़ी गलती कर दी है। पंत की बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी की क्षमता ने उन्हें एक अलग खिलाड़ी बनाने का काम किया है। ऐसे में अगर वह किसी दूसरी टीम में चले जाते हैं और वहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो दिल्ली के लिए यह एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। दिल्ली की टीम के पास पंत को रिटेन करने का बेहतरीन मौका था।
पंत का रिकॉर्ड रहा है शानदार
पिछले कुछ सालों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत का अहम योगदान रहा है। उन्होंने 110 पारियों में 35.31 की औसत से 3,284 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 128 रन है, जो मैच जीतने वाली पारी खेलने की उनकी क्षमता को बताता है। आईपीएल 2022 में कप्तान नियुक्त किए गए पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है।
पिछले सीजन में दिल्ली की टीम प्रदर्शन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिस वजह से टीम 14 अंकों और -0.377 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर रही। इस परिणाम ने उन्हें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया, जिससे आईपीएल खिताब न जीतने का उनका सिलसिला जारी रहा।












Click it and Unblock the Notifications