कौन हैं वेंकटेश अय्यर की फ्यूचर वाइफ श्रुति रागुनाथन, RCB के खिलाफ जीत के बाद हुआ बड़ा खुलासा
IPL RCB vs KKR Venkatesh Iyer: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हराकर आईपीएल 2024 में लगातार दूसरे मुकाबले को अपने नाम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली।
वेंकटेश अय्यर ने जीता दिल
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को कोलकाता ने 183 रन का टारगेट 16.5 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर 39 और रिंकू सिंह 5 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ा। वेंकटेश ने 106 मीटर का छक्का लगाने का कारनामा किया।

फ्यूचर वाइफ पर लुटाया प्यार
अपनी बल्लेबादी के दौरान वेंकटेश अय्यर पीठ दर्द से जूझते नजर आए। वेंकटेश अय्यर मैच खत्म होने के बाद तुरंत पीठ की स्कैन के लिए अस्पताल ग।ए उन्होंने इसकी जानकारी खुद मीडिया को दी थी। पिछले कई सीजन से कोलकाता की तरफ से खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने श्रुति रगुनाथन से सगाई की। पिछले साल नवंबर में उन्होंने श्रुति को अपना जीवनसाथी बनाया था। वेंकटेश अय्यर ने अपनी पारी के बाद फ्यूचर वाइफ श्रुति रघुनाथन पर जमकर प्यार लुटाया।
कौन हैं वेंकटेश अय्यर की फ्यूचर वाइफ
बता दें कि श्रुति रघुनाथ पीएसजी कॉलेज ऑफ़ आर्ट एंड साइंस से बी कॉम कर चुकी हैं। इसके बाद एनआईएफटी इंडिया से फैशन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री ली थी। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा वक़्त में श्रुति बेंगलुरु में लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। अय्यर ने धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद अपनी वाइफ की जमकर प्रशंसा की।












Click it and Unblock the Notifications