IPL Prize Money: आईपीएल जीतने पर कितनी मिलेगी इनामी राशि? हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

IPL Prize Money: भारत-पाक टेंशन के बाद अब एक बार फिर से आईपीएल शुरू हो रहा है। दूसरे चरण के मुकाबले कुल छह शहरों में खेले जाएंगे। अभी तक प्लेऑफ़ को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हुई है। कई टीमें अंतिम चार में जाने के बेहद करीब हैं लेकिन आने वाले समय में स्थिति साफ़ होगी।

गुजरात टाइटंस और आरसीबी इस समय तालिका में क्रमशः नंबर एक और दो पर बनी हुई हैं। दोनों टीमों के अगले चरण में जाने के आसार दिख रहे हैं। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। ऐसे में फ़िलहाल कुछ साफ़ नहीं हुआ है।

ipl prize money

हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल में जीत दर्ज करने वाली टीम को बड़ी इनामी रकम मिलने वाली है। आईपीएल में समय के साथ इनामी रकम भी बढती चली गई। जीत दर्ज करने वाली टीम के अलावा रनरअप रहने वाली टीम को भी बड़ी इनामी राशि मिलती है।

IPL Prize Money (इनामी राशि)

पिछले सीजन आईपीएल में जीत दर्ज करने वाली टीम के लिए इनामी राशि 20 करोड़ रुपये रखी गई थी। फाइनल मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि रखी गई थी। इस बार भी इस धन राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टाइटल जीतने वाली टीम 20 करोड़ और रनरअप 13 करोड़ हासिल करेगी।

समय के साथ बढ़ गई IPL Prize Money

जब साल 2008 में पहली बार आईपीएल का आयोजन हुआ था, उस समय 4 करोड़ 80 लाख की इनामी राशि थी और हारने वाली टीम के लिए 2 करोड़ 40 करोड़ रुपये की रकम रखी गई थी। इसके बाद टूर्नामेंट आगे बढ़ता चला गया और विनर को मिलने वाली रकम भी बढ़ती चली गई।

इनामी राशि कब घटाई गई थी

साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण काफी कुछ प्रभावित हुआ था। उस समय इनामी राशि महज 10 करोड़ रखी गई थी। हारने वाली टीम को 6 करोड़ 25 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद रकम में फिर से इजाफा करते हुए 20 करोड़ रुपये कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+