IPL Points Table: पंजाब किंग्स ने किया पॉइंट्स टेबल में बड़ा खेल, मुंबई इंडियस सहित कई टीमों की बढ़ी मुश्किलें
IPL Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स को पराजित करने के बाद पंजाब किंग्स ने आईपीएल की अंक तालिका को काफी दिलचस्प बना दिया है। पंजाब किंग्स इस सीजन खिताबी जीत दर्ज करने की दावेदार टीमों में शामिल होती जा रही है। रविवार को खेले गए मैच में जीत दर्ज कर अंक तालिका में भी धमाका कर दिया।
सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेलने वाली इस टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 7 मैचों में जीत दर्ज करने के अलावा एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस तरह कुल 15 अंक लेकर पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में आरसीबी के ठीक नीचे वाला स्थान हासिल किया है।

पंजाब किंग्स की जीत से अन्य टीमों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं और ऐसा होना लाजमी भी है। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में फिर से नीचे आ गई है। 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर मुंबई इंडियंस ने तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुंबई के पास अब तीन मुकाबले बचे हुए हैं।
IPL Points Table: गुजरात को नुकसान
शुरुआती समय में अंक तालिका में टॉप करने वाली गुजरात टाइटंस को भी अब नुकसान हुआ है। गुजरात की टीम 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है और नेट रन रेट के मामले में मुंबई इंडियंस के मुकाबले पीछे है। पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, दिल्ली के पास कुल 12 अंक हैं।
IPL Points Table: केकेआर की राह मुश्किल
केकेआर ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया था लेकिन प्लेऑफ़ की दौड़ मुश्किल हो रही है। केकेआर के पास फ़िलहाल 11 ही अंक है और अंक तालिका में छठा स्थान है। यहाँ से सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए आगे जाना मुश्किल है।
IPL Points Table: चार टीमें कौन सी होंगी
प्लेऑफ़ में जाने वाली संभावित टीमों की बात की जाए, तो आरसीबी और पंजाब किंग्स का स्थान पक्का लग रहा है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस भी आगे जा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात में टक्कर दिखाई दे रही है। इन दोनों में से कोई भी टीम अगले चरण में जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications