IPL Points Table: मुंबई की जीत के बाद अंक तालिका में मची उथल-पुथल, कई टीमों को बड़ा नुकसान

IPL Points Table: आईपीएल में रविवार को खेले गए डबल हेडर में दो टीमों को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अंक तालिका में भी बदलाव दिखाई दिया। आरसीबी के सामने पंजाब किंग्स को उनके ही घर में पराजय का सामना करना पड़ा। कोहली ने जमकर बल्लेबाजी की और फैन्स का मनोरंजन किया।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित करते हुए चेपॉक में मिली हार का बदला ले लिया। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी इस मुकाबले में फ्लॉप रही। चेन्नई अब धीरे-धीरे प्लेऑफ़ से बाहर होने की तरफ बढ़ रही है।

ipl points table

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस ने कुछ सुधार किया है। आठ मैचों में से चार में जीत हासिल करते हुए मुंबई इंडियंस ने छठा स्थान हासिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स अब तालिका में सबसे निचले स्थान यानी दसवें नम्बर पर है, 8 मैचों में चेन्नई को सिर्फ 2 ही जीत नसीब हुई है।

पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस ने कब्जा जमाया है। गुजरात ने 7 मुकाबले खेलकर 5 में जीत हासिल की है और दो मैचों में हार मिली है। 10 अंकों के साथ गुजरात फ़िलहाल टेबल टॉपर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, दिल्ली ने भी पांच मैचों में जीत और दो में हार का सामना किया है।

आरसीबी भी प्लेऑफ़ की तरफ बढ़ रही है, अब आरसीबी को इसी निरंतरता के साथ खेलना होगा। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने 8 मैच खेलकर 3 जीत के साथ 10 अंक हासिल करते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथे और पांचवें नम्बर पर क्रमशः पंजाब और लखनऊ है।

IPL Points Table

गुजरात टाइटंस- 7 मैच, 5 जीत, 10 अंक
दिल्ली कैपिटल्स- 7 मैच, 5 जीत, 10 अंक
आरसीबी- 8 मैच, 5 जीत, 10 अंक
पंजाब किंग्स- 8 मैच, 5 जीत, 10 अंक
लखनऊ- 8 मैच, 5 जीत, 10 अंक
मुंबई इंडियंस- 8 मैच, 4 जीत, 10 अंक
केकेआर- 7 मैच, 3 जीत, 6 अंक
राजस्थान रॉयल्स- 8 मैच, 2 जीत, 4 अंक
चेन्नई सुपर किंग्स- 8 मैच, 2 जीत, 4 अंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+