Kal ka IPL Match Kaun Jita: कल का आईपीएल मैच कौन जीता - RCB vs KKR
Kal Ka IPL Match Kaun Jita: कल का आईपीएल मैच केकेआर ने जीता। केकेआर ने आरसीबी की टीम को पराजित कर दिया।

IPL Mein Kal Ka Match Kaun Jita: आईपीएल में कल का मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया। केकेआर ने इस मुकाबले में आरसीबी को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी ने 8 विकेट पर 179 का स्कोर बनाया।
केकेआर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए तूफानी शुरुआत की। जेसन रॉय और जगदीशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन जोड़े। जेसन रॉय अपना अर्धशतक जड़ने में सफल रहे और 56 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद नितीश राणा के बल्ले से भी रन बरसे। राणा ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की पारी खेली। हसारंगा और विजयकुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही। विराट कोहली के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। फाफ डू प्लेसी ने 17 और मैक्सवेल ने 2 रन बनाये। कोहली के बल्ले से 54 रनों की पारी आई। कोहली ने इस सीजन अपना पांचवां अर्धशतक जमा दिया।
अंत में दिनेश कार्तिक ने रन बनाने का प्रयास करते हुए 22 रन बनाये लेकिन उनके आउट होने के बाद मामला और खराब हो गया। आरसीबी की टीम 8 विकेट पर 179 रनों का स्कोर खड़ा पर पाई और मुकाबला गंवा दिया। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने झटके। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications