IPL: आईपीएल में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, MI बनाम RCB के मुकाबले में ये खिलाड़ी करेंगे तूफानी बल्लेबाजी
MI vs RCB, IPL 2023 Latest Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 54वें मैच में 9 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। एमआई के खिलाफ आरसीबी मजबूत स्थिति में है।

IPL 2023, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस मंगलवार, 9 मई को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करेगी। रोहित शर्मा और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों पिछले मैच में मिली हार से सबक लेकर जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। आरसीबी को भी पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं एमआई बनाम आरसीबी मैच में सबसे अधिक रन कौन बनाएगा।
फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस इस आईपीएल सीजन में अविश्वसनीय फॉर्म में हैं। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान ने अब तक दस मैचों में 56.77 की औसत और 157.71 की शानदार स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए हैं। आईपीएल में ऑरेंज कैप की लिस्ट में सबसे अधिक रन मारने वाले खिलाड़ियों में डु प्लेसिस पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा वर्तमान में आरसीबी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आज इस खिलाड़ी के बल्ले से फिर दर्शकों को चौके-छक्के की बरसात देखने को मिल सकती है।
विराट कोहली
आरसीबी के अनुभवी क्रिकेटर विराट कोहली इस आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में हैं, और अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। कोहली ने आखिरी मैच में आईपीएल में अपना 50वां अर्धशतक बनाया था। इस उपलब्धि के अलावा कोहली ने इस सीजन में 400 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जिससे वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में से एक बन गए हैं। दस पारियों में 46.55 के औसत और 135.16 के स्ट्राइक रेट से कुल 419 रन के साथ कोहली आरसीबी के लिए एक विश्वसनीय बल्लेबाज रहे हैं। MI बनाम RCB मैच में आपकी क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव
मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला देर से ही सही, लेकिन गेंदबाजों पर कहर बरपाने लगा है। मिस्टर 360 ने अब तक के 10 मैचों में 29.30 के औसत और 175.44 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। ऐसे में आज आरसीबी बनाम एमआई मैच में एक बार फिर सूर्यकुमार के बल्ले से कमाल देखने को मिल सकता है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।
मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ, रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय , शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, डुआन जानसन, संदीप वारियर, जोफ्रा आर्चर, आकाश मधवाल, अरशद खान, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल।












Click it and Unblock the Notifications