IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- SRH vs DC

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में डबल हेडर के बाद सिंगल मुकाबले का दिन है। आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। शुरुआत में धमाल मचाने वाली कैपिटल्स ने बाद में निराश करने का काम किया और जीत की लय भी टूट गई। अक्षर पटेल की टीम अभी प्लेऑफ़ में जाने के लिए प्रयासरत है।

पिछले चार में से तीन गेम में कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। यहीं से स्थिति खराब हो गई। पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम मजबूत होने के बावजूद उसे प्रदर्शन में कन्वर्ट नहीं कर पाई। दिल्ली के खिलाफ आज मैच जीतने पर भी खास फायदा नहीं होने वाला है।

ipl mein aaj kiska match hai

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों ने इस सीजन शतक जड़े हैं लेकिन बाद के मैचों में वह निरंतरता बनाये रखने में नाकाम रहे हैं। हालांकि अभिषेक शर्मा ने कुछ मौकों पर इंटेंट दिखाया है। बैटिंग वाली विकेट का लाभ लेने का प्रयास जरूर होगा।

राजीव गांधी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों की चांदी है। वहाँ रन भी काफी बनते हैं और यह देखना होगा कि आज हैदराबाद की टीम अपने घरेलू फैंस के सामने किस तरह के खेल का प्रदर्शन करती है। दिल्ली के लिए मुकाबला अहम है क्योंकि अब यहाँ से हारने वाले हर मैच से प्लेऑफ़ की दौड़ दूर होती चली जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स

अभिषेक पोरल (कीपर), फाफ डू प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, अशुतोश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुश्मन्था चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर, डोनोवन फरेरा, मोहित शर्मा, माधव तिवारी, दर्शन नाल्कंडे, अजय जदव मंडल, मनवंत कुमार एल, टी नटराजन, त्रिपर्ना विजय

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (कीपर), एनिकेट वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदू मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनाडकट, ज़ीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी,राहुल चाहर, वियान मल्डर, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, स्मारन रविचंद्रन, ईशान मलिंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+