IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- Mumbai Indians vs Delhi Capitals
IPL 2025: मुंबई इंडियंस (MI) बुधवार 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी। हार्दिक पांड्या की टीम पिछले कुछ मैचों से लय में दिख रही है और घरेलू मैदान वानखेड़े पर उन्हें मजबूत माना जा रहा है। दिल्ली को हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करीबी हार मिली थी और अब उन्हें आज का मैच हर हाल में जीतना होगा।
शाम 7:30 बजे से होने वाला यह मुकाबला असल में एक वर्चुअल नॉकआउट है, क्योंकि दोनों टीमों की किस्मत काफी हद तक इसी मैच पर टिकी है।

मुंबई के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका
मुंबई इंडियंस फिलहाल अंकतालिका में 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है और नेट रन रेट +1.156 है।अगर मुंबई यह मुकाबला जीत लेती है तो वे सीधे 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे और साथ ही दिल्ली की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर जाएगा, क्योंकि फिर दिल्ली अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच सकती है।
दिल्ली के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली फिलहाल पांचवें नंबर पर है, 13 पॉइंट्स के साथ और उनका नेट रन रेट +0.260 है। अगर दिल्ली आज जीत जाती है तो वे 15 अंकों पर पहुंच जाएंगी और फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में जीत दर्ज कर 17 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती हैं। लेकिन मुंबई के खिलाफ हार के बाद उनका सफर यहीं थम जाएगा।
वानखेड़े की बात करें तो यह मुंबई का किला माना जाता है। घरेलू मैदान पर मुंबई की टीम और भी खतरनाक हो जाती है। टीम की शुरुआत भले ही इस सीजन धीमी रही हो, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, वैसे-वैसे मुंबई ने अपनी लय पकड़ी है।
अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 20 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है और 16 बार दिल्ली ने। आंकड़ों में मुंबई के पास थोड़ी बढ़त है।
एमआई टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स।
डीसी टीम: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, सेदिकुल्लाह अटल, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।












Click it and Unblock the Notifications