IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- लखनऊ vs मुंबई
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज 16वां मुकाबला है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घर में दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरना है। पिछले मुकाबले में लखनऊ को हार का सामना करना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने लखनऊ को पराजित कर दिया था।
इस बार लखनऊ का सामना मुंबई इंडियंस से है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस दो मैचों में लगातार हारने के बाद जीत दर्ज करने में सफल रही थी। मुंबई इंडियंस को केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में जीत दर्ज करने का मौका मिला था।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की बैटिंग चिंता का विषय है। हार्दिक पांड्या का बल्ला भी नहीं चला है। सूर्यकुमार यादव पिछले मैच में अपना बल्ला चलाने में सफल रहे थे। मुंबई की बैटिंग यूनिट में रयान रिक्लेटन भी हैं। रन बनाना काफी अहम है।
लखनऊ के लिए ऋषभ पंत की बल्लेबाजी चिंता का विषय है। पंत के ऊपर 27 करोड़ रुपये का दबाव साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। उनके बल्ले से रन आने पर अन्य प्लेयर्स का हौसला भी बढेगा। लखनऊ को घरेलू फैन्स का फायदा निश्चित रूप से मिलेगा।
गेंदबाजी में लखनऊ के पास शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्विजय राठी जैसे नाम हैं लेकिन गेंदबाजी में उम्दा काम करने की जरूरत रहेगी। गेंदबाजी यूनिट अच्छा करती है, तो बल्लेबाजों को साथ देना होगा। मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के ऊपर दबाव रहने वाला है।
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, रयान रिक्लेटन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बोस्च, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, मुजीब उर रहमान, कर्ण शर्मा, रीस टॉपली, बेवन जैकब्स, कृष्ण श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर
लखनऊ सुपर जायंट्स
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, मनिमारन सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज, मैथ्यू ब्रिट्जके, आर्यन जुयाल, राजवर्धन हंगारगेकर, युवराज चौधरी, आकाश दीप, मयंक यादव, शमार जोसेफ, अर्शीन कुलकर्णी।












Click it and Unblock the Notifications