IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- KKR vs GT
Aaj Kiska Match Hai:आईपीएल एक बार फ़िर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स पहुंच गया है। मेजबान केकेआर का मुकाबला आज गुजरात टाइटंस से होगा। गिल की कप्तानी में गुजरात ने अब तक इस सीजन बेहतरीन कप्तानी का प्रदर्शन किया है। केकेआर के पास घरेलू एडवांटेज रहेगा।
पहले हाफ तक केकेआर ने प्रभावित करने वाला प्रदर्शन नहीं किया है। चार हार और तीन जीत का हिसाब देखने को मिला है। प्लेऑफ़ की दौड़ में रहने के लिए अब केकेआर को अपने प्रदर्शन में सुधार तो करना पड़ेगा। टीम को अपना बेस्ट देते हुए आगे जाना है और अब सही समय है।

केकेआर की बैटिंग लाइन अप की समस्या स्पिनरों के सामने नहीं टिक पाना रही है। सुनील नारेन और वेंकटेश अय्यर के अलावा अन्य बल्लेबाजों में कप्तान अजिंक्य रहाणे ही स्पिनरों को खेल पाने में सहज दिखाई दिए हैं।
दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान बनाया हुआ है। गुजरात अब तेजी से प्लेऑफ़ की तरफ बढती नजर आ रही है और केकेआर पिछड़ती दिखाई दे रही है। केकेआर की स्थिति अंक तालिका में ठीक नहीं है और यह टीम सातवें नम्बर पर है।
गेंदबाजी में केकेआर के पास विकल्प काफी हैं, स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारेन हैं। दोनों की जोड़ी ने बल्लेबाजों को परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी है। बैटिंग लाइनअप ने निराश किया है, पंजाब किंग्स के खिलाफ 112 का मामूली स्कोर चेज करते हुए केकेआर को हार मिली थी।
गुजरात के फॉर्म देखते हुए कहा जा सकता है कि केकेआर की राह आज भी आसान नहीं होने वाली है लेकिन घरेलू स्टेडियम का फायदा उठाने की पूरी कोशिश की जाएगी। पिछले सीजन की चैम्पियन टीम का ऐसा प्रदर्शन किसी ने नहीं सोचा था। हालंकि अब टीम में बदलाव भी काफी हुए हैं। अभिषेक नायर को वापस असिस्टेंट कोच बनाया गया है, इसका फर्क पड़ेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications