IPL Mein Aaj Kiska Match Hai, 1st June: आईपीएल में आज किसका मैच है- PBKS vs MI, Qualifier 2
Punjab Kings vs Mumbai Indians, Qualifier 2: IPL 2025 अपनी ट्रॉफी के असली हकदार से अब बस दो मुकाबलों की दूरी पर है। क्वालिफायर-2 में आज, एक जून को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा, जोकि अपने छठे खिताब के इंतजार में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही फाइनल का टिकट कटा चुकी है।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर 2 का ये हाई-वोल्टेज एक्शन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

हालांकि पहले ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था, लेकिन टूर्नामेंट में आई हफ्ते भर की रुकावट के कारण अब यह मुकाबला और फाइनल दोनों होंगे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
PBKS vs MI - हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच- 32
- पंजाब किंग्स ने जीते- 15
- मुंबई इंडियंस ने जीते- 17
PBKS ट्रॉफी जीतने के सबसे करीब
दोनों टीमों के बीच का मुकाबला हमेशा कड़ा रहा है। PBKS पहली बार ट्रॉफी जीतने के सबसे करीब है, जबकि MI इतिहास रचने से महज दो कदम दूर है। अब देखना ये है कि फाइनल में RCB का सामना किस टीम से होगा।
MI की वापसी की कहानी: दिल्ली के खिलाफ जीत ने बदली दिशा
मुंबई इंडियंस के मेंटर महेला जयवर्धने ने बताया कि कैसे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रोमांचक जीत ने उनकी टीम के सीजन की दिशा ही बदल दी।
उन्होंने बताया कि, 'दिल्ली के खिलाफ मैच, जिसमें हमने तीन रन आउट किए और जीते, वो हमारी सीजन का टर्निंग पॉइंट था। उस वक्त हमारे पास 5 मैचों में 4 हार और सिर्फ 1 जीत थी। वो मैच बेहद जरूरी था और दिल्ली उस समय टेबल टॉप कर रही थी। हमने एक अच्छा स्कोर खड़ा किया लेकिन गेंदबाजी में कमजोर थे। फिर भी पूरी टीम ने मिलकर मैच जिताया और वही जीत हमें जरूरी मोमेंटम दे गई।'
PBKS कोच जेम्स होप्स की क्या है प्लानिंग?
क्वालिफायर 1 में हार के बाद पंजाब किंग्स के गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने टीम की वापसी की उम्मीद जताई है और अहमदाबाद की परिस्थितियों को लेकर साफ रणनीति भी शेयर की।
उन्होंने कहा कि, इतिहास गवाह है कि अहमदाबाद की पिच बेहतरीन होती है और हमें वहां तेज़ी से रन बनाने होंगे। हमें किसी तरह की नई शुरुआत की जरूरत नहीं है। हमने पिछले ढाई महीने मेहनत करके ये दूसरा मौका पाया है और अब हमें इसका पूरा फायदा उठाना होगा।'
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, मुशीर नौशाद खान, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी। कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।
मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, चरित असलांका, मुजीब उर रहमान, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, सत्यनारायण राजू।












Click it and Unblock the Notifications