IPL mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला- SRH vs LSG और DC vs PBKS

IPL 2023 Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग में आज सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स उतरने जा रही है। इन मैचों की डिटेल यहां पर देख सकते हैं।

IPL Mein aaj kaiska match hai

IPL Mein Aaj Ke Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल हेडर मैच हैं। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच होने जा रहा है। दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के साथ मुकाबला करेगी।

आईपीएल के सीजन में अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुआ है ऐसे में आज के मैच इन सभी टीमों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। लेकिन दिल्ली कैपिटल की डगर जरूर बहुत मुश्किल है।

दिल्ली कैपिटल्स 11 में चार मैच जीतकर अंकतालिका में सबसे नीचे बैठी हुई है। पंजाब किंग्स की टीम 11 में पांच मैच जीतकर नंबर 8 पर है। अगर पंजाब आज का मैच जीतते हैं तो वह एक बार फिर ठीक ठाक स्थिति में पहुंच जाएंगे क्योंकि इस समय नंबर चार पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स ने भी 12 में 6 मैच जीते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9वे नंबर पर है क्योंकि उन्होंने 10 में से 4 मैच जीते हैं। उनके लिए तो बिल्कुल करो या मरो का मुकाबला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 11 में पांच मैच जीतकर नंबर 5 पर है पर उनके 11 अंक हैं। इस टीम का एक मैच बारिश के चलते धुला था इसलिए 1 अंक बांटा गया था।

आईपीएल 2023 में आज के मुकाबले- आईपीएल के 16 सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सीजन के 58वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

आज दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स का है जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है।

आईपीएल में कब और कहां देखें आज के मुकाबले- आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच दोपहर 3:30 पर शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच शाम 7:30 पर होगा। आप इन दोनों मैचों को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।

कल का मैच कौन जीता- आईपीएल 2023 में कल मुंबई इंडियंस की टीम ने सूर्यकुमार यादव के आतिशी शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस की टीम को हरा दिया। हालांकि राशिद खान के तूफानी अर्धशतक के चलते एमआई उतने बड़े अंतर से जीत दर्ज नहीं कर सकी। ये मैच जीटी 27 रनों से हारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+