RR vs SRH: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? राजस्थान और हैदराबाद के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
RR vs SRH, IPL 2023: आईपीएल में आज डबल हेडर का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 16वें सीजन का 52वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।

RR vs SRH, IPL 2023: आईपीएल का 52वां मैच में रविवार, 7 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आज के मुकाबले में एक तरफ जहां हैदराबाद अपने पिछले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद अपने बल्लेबाजी विभाग में सुधार करना चाहेगी, तो वहीं संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत के रास्ते पर वापस लौटना चाहेगी।
रॉयल्स वर्तमान में दस में से पांच मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है, जबकि पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है, उसने नौ में से तीन मैच जीते हैं, जबकि 6 में हार मिली है। सनराइजर्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड मैच
रॉयल्स और सनराइजर्स ने के बीच अब तक 17 मैच में आमना-सामना हुआ है। सनराइजर्स ने आठ मैच जीते हैं, जबकि रॉयल्स ने बाकी नौ मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों में रॉयल्स ने चार जीते हैं, जिसमें इस सीजन का सबसे हालिया मैच भी शामिल है, जहां उन्होंने पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे, और सनराइजर्स की टीम 131 रन पर ही सिमट गई थी। आंकड़ों के मुताबिक हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स मजबूत स्थिति में है।
राजस्थान बनाम हैदराबाद का मैच कौन जीतेगा
राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। ऐसे में आज अनुमान है कि प्लेइंग इलेवन में टीम बड़ा बदलाव कर सकती है। वहीं गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। दोनों टीमों के प्वाइंट्स की बात हो या फिर हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात हो, राजस्थान रॉयल्स यहां सनराइजर्स हैदराबाद पर हावी है। ऐसे में पूर्वानुमान यही कहता है कि आज का मैच राजस्थान जीत सकती है।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, मार्को जानसेन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, राहुल त्रिपाठी।












Click it and Unblock the Notifications