IPL mei Aaj Kiska Match hai: आईपीएल में आज किसका मैच है - आरसीबी vs एलएसजी
IPL mei Aaj Kiska Match hai RCB vs LSG Aaj ka Match: आईपीएल 2024 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपरजॉयंट्स से होना है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। आरसीबी को अपने घर पर पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
आरसीबी को मिली है दो हार
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की शुरुआत आईपीएल 2024 में अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम को अपने पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम जीत की पटरी पर लौट आई थी। लेकिन तीसरे मैच में उन्हें एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी।

कोहली फॉर्म में, फॉफ रहे फ्लॉप
बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस आईपीएल में भी ज़बरदस्त फ़ॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली ने पिछले तीन में से दो मुकाबले में अर्धशतक जड़ा है। विराट कोहली से एक बार फिर टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। कप्तान फॉफ डू प्सेसिस का फॉर्म चिंता का विषय जरूर बना हुआ है। फॉफ अभी तक अपनी लय में दिखाई नहीं दिए हैं। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और कैमरीन ग्रीन जैसे दिग्गजों का बल्ला भी खामोश ही रहा है।
क्य़ा राहुल करेंगे कप्तानी
दूसरी तरफ लखनऊ की बात करें तो लखनऊ की टीम पिछले दो आईपीएल से लगातार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। पिछले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी निकोलस पूरन ने की थी। केएल राहुल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ क्या केएल राहुल पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर उतरते हैं या नहीं? आरसीबी और लखनऊ के बीच होने वाले इस मुकाबले का इंतजार फैंसी भी बेसब्री के साथ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications