IPL Mega Auction से पहले Glenn Maxwell ने RCB को किया अनफॉलो, नई टीम में हो सकती है एंट्री!

IPL Mega Auction 2025 Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलो को अनफॉलो कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल के ऐसा करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। आईपीएल में मैक्सवेल के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। दिसंबर और फरवरी के बीच होने वाली आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ी टीम बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ऐसा रहा है आरसीबी के साथ मैक्सवेल का सफर

मैक्सवेल को साल 2021 में आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने 14 मैचों में 400 रन बनाए। हालांकि, आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन काफी गिर गया, जहां उन्होंने 10 मैचों में केवल 52 रन बनाए। अपने आईपीएल करियर में अब तक मैक्सवेल ने 134 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 156.73 की स्ट्राइक रेट से 2771 रन बनाए हैं।

IPL Mega Auction 2025 1

मैक्सवेल के भविष्य को लेकर अटकलें

मैक्सवेल द्वारा इंस्टाग्राम पर आरसीबी को अनफॉलो करने के फैसले के समय से टीम से उनके बाहर जाने की अटकलें बढ़ गई हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले मैक्सवेल ने ऐसा कर इस तरफ साफ इशारा कर दिया है कि वह अगले सीजन आरसीबी का हिस्सा नहीं होंगे। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 के दौरान ब्रेक लिया और कई मैच मिस किए थे।

नई टीम में होगी मैक्सवेल की एंट्री

आरसीबी के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बावजूद मैक्सवेल का सीजन खराब रहा और एलिमिनेटर मैच में वह पहली गेंद पर आउट हो गए, जिससे आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। इस साल आईपीएल में बड़ी नीलामी होगी जिसके कारण अक्सर टीमों के बीच खिलाड़ियों की काफी आवाजाही होती है। इस संदर्भ में यह संभावना है कि ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी से रिलीज करके किसी दूसरी टीम द्वारा खरीदा जा सकता है। मैक्सवेल दिल्ली या लखनऊ जैसी टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+