भारतीय उपमहाद्वीप में IPL प्रसारण अधिकारों के लिए मची होड़, 100 करोड़ रुपये/मैच से ऊपर पहुंची बोली
नई दिल्ली, 12 जून: एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार, भारतीय उपमहाद्वीप के लिए प्रति मैच की कीमत, जिसमें टीवी और डिजिटल पैकेज शामिल हैं, 100 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। पहले दो पैकेजों की नीलामी में आईपीएल मीडिया अधिकारों की कुल कीमत 42,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है, जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा निर्धारित आधार मूल्य (32,440 करोड़ रुपये) से काफी ऊपर है।

फिलहाल पहला दिन समाप्त हो गया है, लेकिन ये यह कहानी का अंत नहीं है, क्योंकि पैकेज ए और बी के लिए सभी बोलीदाता अभी भी सक्रिय हैं। विशेष रूप से, पैकेज सी और डी, जिसमें 18 विशेष मैचों के अधिकार और विदेशी टीवी और डिजिटल अधिकार शामिल हैं, की नीलामी होनी बाकी है।
प्रति मैच 100 करोड़ रुपये की राशि 2017 में आईपीएल मीडिया अधिकारों के लिए स्टार इंडिया द्वारा चुकाई गई कीमत (54.5 करोड़ रुपये प्रति मैच) से लगभग दोगुनी है।
इस बार भारतीय उपमहाद्वीप में आईपीएल मीडिया अधिकारों की नीलामी के लिए मौजूदा प्रसारक स्टार इंडिया के अलावा सोनी और रिलायंस-वॉयकॉम के बीच टक्कर है।
Recommended Video

आईपीएल को कहां पर ज्यादा देखा जाता है, यह समीकरण भी नेट सस्ता होने के बाद तेजी से बदल गए हैं क्योंकि अब टीवी मैचों को देखने का एकमात्र जरिया नहीं रहा। अब हर हाथ में मोबाइल फोन है जिसमें यूजर के पास महीने का असीमित डाटा वाला रिचार्ज होता है। यही वजह है कि 2021 के सीजन के दौरान 400 मिलियन व्यूज टीवी पर मिले तो वहीं 260 मिलियन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर। इसलिए समय के साथ डिजिटिल अधिकार ज्यादा बड़े सौदे बनने जा रहे हैं क्योंकि अब देश में तेजी से सस्ते वाई-फाई का दौर भी बढ़ता जा रहा है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या बढ़ने के साथ, आईपीएल नीलामी में डिजिटल अधिकार सबसे हॉट प्रॉपर्टी होने की उम्मीद थी और अमेजन के बाहर निकलने के बावजूद, कीमत केवल ऊपर की ओर बढ़ रही है। स्टार इंडिया, सोनी और रिलायंस-वायाकॉम जॉइंट वेंचर्स के साथ जी, फन एशिया, सुपर स्पोर्ट और टाइम्स इंटरनेट के साथ बिग 3 भारतीय उपमहाद्वीप के डिजिटल अधिकारों के गंभीर दावेदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications