IPL 2023: लीग स्टेज और प्लेऑफ में ऐसा रहा गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, सबसे दमदार साबित हुई ये टीम

IPL 2023, Gujarat Titans in Hindi: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस किस तरह से फाइनल में पहुंची, उन्होंने किन-किन टीमों को हराया, उनके किन किन खिलाड़ियों ने टॉप का प्रदर्शन किया, आइए देखते हैं।

Performance of Gujarat Titans

Gujarat Titans way to the IPL finals: गुजरात टाइटंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में बहुत कम समय में बहुत सारी तरक्की की है। हार्दिक पांड्या की यह टीम आईपीएल में अपने लगातार दूसरे फाइनल में पहुंच चुकी है।

पहले ही सीजन में आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली आशीष नेहरा की कोचिंग वाली इस टीम का इस सीजन में कैसा प्रदर्शन रहा, फाइनल मैच में पहुंचने की उनकी स्टेप टू स्टेप रेस कैसी रही, आइए एक नजर डालते हैं-

ओवरऑल परफॉरमेंस- गुजरात टाइटंस ने फाइनल मैच से पहले सीजन में 16 मुकाबले खेले। इसमें 11 जीते, उनका उच्चतम स्कोर 233 रहा और सबसे कम स्कोर 157 रहा। इस दौरान गुजरात की टीम ने 9.21 के रन रेट से बल्लेबाजी की, और उनका प्रति विकेट रन औसत 34.6 रहा। गुजरात की टीम का जीत और हार का अनुपात 2.20 रहा।

ये आंकड़े बताते हैं कि यह टीम वाकई में बहुत शानदार रही। इस प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटल ने लीग स्टेज में 14 मुकाबलों में 10 मैच जीते, और 20 अंक के साथ टॉप किया। उनका रन रेट भी सभी टीमों में बेस्ट रहा। दूसरे नंबर पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स का रन रेट भी गुजरात से कम रहा, और उनके अंक भी 17 थे। ये गुजरात के डोमिनेट करने को बताता है।

लीग स्टेज में प्रदर्शन-

1. गुजरात टाइटंस ने अपने ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी थी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था।

2. अगले मुकाबले में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात दी।

3. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 3 विकेट से हार मिली।

4. मोहाली में पंजाब को 6 विकेट से हराया।

5. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से 3 विकेट से मात खा गए।

6. यहां गुजरात ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ की सुपरजाइंट्स को 7 रनों से मात दी।

7. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 55 रनों से शिकस्त दी।

8. कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर की टीम को 7 विकेट से हराया।

9. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से करीबी मुकाबले में 5 रनों से हार मिली।

10. राजस्थान रॉयल्स को उनके होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9 विकेट से रौंद दिया।

11. अपने होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को 56 रनों से रौंद दिया।

12. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम से 27 रनों से हार पाई।

13. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिर से होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की।

14. आरसीबी की टीम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 6 विकेट से हराया।

आईपीएल 2023 प्लेऑफ में प्रदर्शन-

15. पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों एम चिदंबरम स्टेडियम में 15 रनों से हार पाई।

16. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराकर खुद को फाइनल में पहुंचा दिया।

गुजरात टाइटंस के सीजन के टॉप खिलाड़ी-

शुभ्मन गिल ने 16 मैचों की 16 पारियों में 851 रन बनाए और वह ऑरेंज कैप की रेस में नंबर एक बल्लेबाज हैं। मोहम्मद शमी ने 16 मैचों में 28 विकेट लिए और वे फाइनल से पहले पर्पल कैप की रेस में नंबर 1 बॉलर है।

सीजन के नंबर दो बॉलर राशिद खान भी इसी टीम से खेलते हैं जिन्होंने 16 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। मोहित शर्मा ने 13 मैचों में 24 विकेट लिए। नूर अहमद ने 12 मैचों में 14 विकेट लिए और वे भी शानदार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+