IPL Auction: शुरू होने के डेढ़ घंटे बाद ही बंद होगा IPL ऑक्शन, जानें क्या है कारण और कितनी देर रुकेगा कार्यक्रम

IPL Auction: क्रिकेट जगत का ध्यान 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी के ऊपर टिका हुआ है। सउदी अरब के जेद्दाह में आईपीएल नीलामी की जानी है। सभी फ्रेंचाइजी की तरफ से अपने साथ धांसू खिलाड़ी लाने का प्रयास किया जाएगा लेकिन पैसा भी अहम होगा।

श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल जैसे बड़े नाम इस बार नीलामी का हिस्सा हैं और देखने वाली बात यही रहेगी कि इन पर कितनी बोली लगती है। सबसे बड़ा अमाउंट ऋषभ पंत को मिलता दिख रहा है। वह सभी पुराने रिकार्ड्स ध्वस्त कर सकते हैं।

ipl auction

जेद्दा में जिस समय ऑक्शन शुरू होगा, तो दोपहर के एक बज रहे होंगे। उस समय भारत का समय 3 बजकर 30 मिनट होगा। सेशन के आधार पर कार्यक्रम चलेगा। पहले सेशन के दौरान ही नीलामी का कार्यक्रम रोक दिया जाएगा और काफी टाइम तक रुका रहेगा।

इसके बाद यह फिर से शुरू होगा। नीलामी कार्यक्रम रोकने का कारण लंच ब्रेक है। हालांकि यह 5 बजे शुरू होगा लेकिन सउदी अरब में उस समय दोपहर 2 बजकर 30 मिनट का समय होगा। लंच करने के लिए ब्रेक टाइम 45 मिनट का रखा गया है। वहां से दूसरा सेशन होगा।

दूसरे सेशन के दौरान भी ब्रेक होते रहेंगे। कुछ-कुछ देर बाद 5 मिनट और 10 मिनट के लिए ब्रेक देखने को मिलेंगे। दूसरा सेशन भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 30 मिनट तक चलने वाला है। कार्यक्रम काफी लम्बा रहेगा।

नीलामी कार्यक्रम टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा जियो सिनेमा एप्लीकेशन पर भी ऑक्शन इवेंट आएगा। कुल 574 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। बाद में तीन प्लेयर्स और जोड़े गए। मार्की प्लेयर्स के ऊपर टीमों द्वारा बड़ी बिड वॉर किया जाएगा। सबसे ज्यादा राशि अगर किसी टीम के पास है, तो वह पंजाब किंग्स के पर्स में है, पंजाब के पास 110 करोड़ रुपये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+