IPL Auction: अंडर-19 के 10 भारतीय खिलाड़ियों का नाम नीलामी पूल में जोड़ा गया- रिपोर्ट

नई दिल्ली, 12 फरवरी: भारत की अंडर-19 टीम ने 2022 में पांचवा रिकॉर्ड वर्ल्ड कप जीता था और रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने उस टीम के 10 खिलाड़ियों को आईपीएल 2020 की नीलामी के पुल में जोड़ दिया है। इन युवाओं को ओरिजिनल लिस्ट में जगह नहीं मिली थी लेकिन अब वह 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हो रही आईपीएल नीलामी के दौरान अपनी किस्मत आजमाते हुए दिखाई देंगे।

IPL Auction 2022: 10 Under-19 Indian players have been added to pool- Reports

इस तरह से अब नीलामी के पुल में खिलाड़ियों की संख्या 600 हो चुकी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंचाइजी को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। लेकिन अभी इन खिलाड़ियों के नाम नहीं खोले गए हैं। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इस बात की पुष्टि की है। बृजेश पटेल कहते हैं- हां, यह सच है कि हमने रजिस्टर में अंडर-19 खिलाड़ियों को ऐड किया है।

यह भी पढ़ें- ODI सीरीज में 26 ही रन बना पाए कोहली, रोहित ने विराट की खराब फॉर्म पर दी ये प्रतिक्रिया

यह भारतीय युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। बता दें यश ढुल की कप्तानी में भारत ने अपना रिकॉर्ड पांचवा अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था यह पिछले हफ्ते की बात है जब युवा टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया था।

बीसीसीआई के नियम कहते हैं कि एक खिलाड़ी को कम से कम 1 फर्स्ट क्लास मैच या फिर एक लिस्ट मैच खेल लेना चाहिए और तभी वह नीलामी में आएगा। और अगर वह इतना भी नहीं कर पाता है तो उसको कम से कम नीलामी से पहले 19 साल का तो हो ही जाना चाहिए।

इन नियमों के चलते कई युवाओं को आईपीएल नीलामी का हिस्सा बनने का मौका नहीं मिल पाता। अब रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की सूचना जब बीसीसीआई सचिव जय शाह को मिली तो उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस स्थिति के निवारण के लिए कुछ ना कुछ उपाय ढूंढ लेंगे। भले ही बीसीसीआई ने जुड़े हुए खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है शेख रशीद, दिनेश बाना, रवि कुमार, निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अंगकृष रघुवंशी, मानव पारेख और गर्व सांगवान जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है क्योंकि ये पहले शॉर्टलिस्ट नहीं थे।

इससे पहले टीम के आठ सदस्यों - यश ढुल, हरनूर सिंह, अनीश्वर गौतम, राज अंगद बावा, कौशल तांबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, वासु वत्स और विक्की ओस्तवाल को ऑरिजनल लिस्ट में रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+