IPL 2024: नीलामी में उतरते ही ये तीन खिलाड़ी हो जाएंगे मालामाल! पहली बार आईपीएल में दिखाएंगे दम
IPL 2024 Auction: सभी टीमों ने आईपीएल 2024 के लिए अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। 19 नवंबर को आगामी सीजन के लिए ऑक्शन होने वाला है। इस ऑक्शन में कुल 1166 खिलाड़ी शामिल होंगे। नीलामी में फिर से कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है। भारतीय और विदेशी दोनों ही खिलाड़ी की इस ऑक्शन में मालामाल होने की उम्मीद है। सभी टीमों को मिलाकर इस ऑक्शन में अधिकतम 70 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। ऐसे में 30 विदेशी खिलाड़ी और 47 भारतीय खिलाड़ी को फ्रेंचाइजियां खरीदेगी।
पहली बार बिकेंगे ये खिलाड़ी: ऑक्शन में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जो पहली बार नीलामी में बिक सकते हैं। पहली बार आईपीएल में बिकने के साथ ही इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी मोटी रकम खर्च कर सकती है। एक नजर डालते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों पर जो इस सीजन ऑक्शन में पहली बार में ही करोड़पति बन सकते हैं।

रचिन रविंद्र: न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंड रचिन रविंद्र ऑक्शन में काफी महंगे जा सकते हैं। रविंद्र ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है। लेकिन रविंद्र के पीछे कई टीमें ऑक्शन में भाग सकती है। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने 106 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए थे। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने पांच विकेट भी झटके थे। ऐसे में वह बतौर ऑलराउंडर किसी भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
गेराल्ड कोएत्ज़ी: गेराल्ड कोएत्ज़ी पर भी कई टीमों की नजरें रहने वाली है। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया था। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे अधिक विकेट लिए थे। पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंद को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। लेकिन इस साल ऑक्शन में वह काफी महंगे जा सकते हैं।
जोश इंग्लिश: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश पर सबकी नजरें होगी। जोश इंग्लिश अब तक आईपीएल में अपना डेब्यू नहीं कर सके हैं। लेकिन इस सीजन उन्हें खरीदा जा सकता है, ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत टी-20 मैच खेलने आई थी। पहले ही टी-20 मुकाबले में जोश इंग्लिश ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा था। इंग्लिश पर कई टीमों की नजरें रहने वाली है। जोश इंग्लिश का बेस प्राइज 2 करोड़ है लेकिन वह इससे महंगे जा सकते हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications