18 महीने पहले तक था माली, अब हुई पैसों की बारिश, टीमों के बीच खरीदने के लिए छिड़ी जंग
IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। वर्ल्ड कप 2023 जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों ने ऑक्शन में जमकर महफिल लूटी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने खूब पैसा खर्च किया। इस ऑक्शन के बाद कई खिलाड़ियों की रुठी हुई किस्मत भी चमक गई है।
बदली खिलाड़ी की किस्मत: आज हम आपको एक ऐसे ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ दिनों पहले तक गुमनाम थे। लेकिन ऑक्शन के बाद उनकी चर्चाएं जोरों पर है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को ऑक्शन के दौरान अच्छा खासा रकम दिया गया है।

स्पेंसर जॉनसन बने करोड़पति: स्पेंसर जॉनसन को खरीदने के लिए कई टीमों ने अपनी रुचि दिखाई। दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच जॉनसन को लेकर लंबे समय तक बिडिंग चलती रही। अंत में गुजरात टाइटंस की टीम में 10 करोड़ रुपय़े देकर स्पेंसर जॉनसन को अपने साथ जोड़ा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन इसी साल भारत के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था।
करते थे माली का काम: करीब 18 महीने पहले तक स्पेंसर जॉनसन एक माली थे। वह अपना गुजारा करने के लिए एक बगीचे में बतौर माली का काम किया करते थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट लीग में उन्हें खेलने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलिया लीग में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने अपने देश की तरफ से इंटरनेशनल मैच के लिए डेब्यू किया। अब आईपीएल ऑक्शन में उन्होंने करोड़ों रुपये हासिल कर लिए हैं। कहा जा सकता है कि स्पेंसर जॉनसन के लिएआईपीएल ऑक्शन किस्मत पलटने वाला रहा।
गुजरात को मिलेगा फायदा: स्पेंसर जॉनसन ने अब तक एक वनडे और दो टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में तो कोई विकेट नहीं चटकाए। लेकिन टी-20 में उनके नाम दो विकेट है। अब वह आईपीएल में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। गुजरात टाइटंस की ओर से स्पेंसर जॉनसन विरोधी टीमों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications