IPL Auction 2024: गार्ड के बेटे पर करोड़ों की बारिश, धोनी के जबरे फैन ने लूटी महफिल
IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी के दौरान कई ऐसे युवा खिलाड़ी सामने आते हैं, जिन पर टीमें खुलकर बोली लगाती हैं। इस मिनी ऑक्शन के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। झारखंड के ट्राइबल प्लेयर रॉबिन मिंज की भी आईपीएल में एंट्री हो गई है। गुजरात टाइटंस की टीम ने रॉबिन मिंज को अपने साथ जोड़ लिया है।
रॉबिन को मिले इतने पैसे: मूल रूप से गुमला के रहने वाले रॉबिन के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच काफी देर तक बिडिंग चलती रही। अंत में गुजरात टाइटंस की टीम ने रॉबिन मिंज 3 करोड़ 60 लाख में अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की। रॉबिन अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। वह गुजरात के लिए फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं।

धोनी के हैं जबरा फैन: रॉबिन मिंज को अब तक रणजी खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन फैंस को रॉबिन मिंज से गुजरात के लिए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एक इंटरव्यू के दौरान रॉबिन ने बताया था कि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। वह धोनी के जबरा फैन हैं।
IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने खाली कर दी अपनी तिजोरी
पिता करते हैं गार्ड की नौकरी: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी रॉबिन के लिए ऑक्शन में बिडिंग लगाने गई लेकिन वह ज्यादा देर तक पीछा नहीं कर सकी। रॉबिन ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है। उन्होंने सिर्फ दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की है। रॉबिन के पिता रिटायर होने के बाद फिलहाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications