IPL Auction 2024: हैदराबाद ने की ट्रेविस हेड पर पैसों की बारिश, तीन गुना से ज्यादा राशि में खरीदा
IPL 2024 Auction: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैच विनिंग पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड अब आईपीएल में भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में शतक जड़कर करोड़ भारतीय फैंस के आंखों में आंसू ला दिए थे। हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है।
हैदराबाद में पहुंचे हेड: इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के तरफ खेला था। उन्होंने आईपीएल 2016 के तीन मैचो में पांच रन और आईपीएल 2017 के सात मैचो में 151 रन बनाए थे। 7 साल बाद एक बार फिर से हेड आईपीएल में अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे। हैदरबाद की तरफ से हेड बतौर ओपनर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं।

हेड का प्रदर्शन कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार रहा है। टी-20 क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने हेड ने वनडे और टेस्ट में भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। हेड ने अब तक 42 टेस्ट और 62 वनडे मैच खेले हैं। जबकि T20 में उन्होंने सिर्फ 20 मुकाबले में हिस्सा लिया है। जिस दौरान उन्होंने 460 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 91 रन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications