IPL Auction 2024: दिल्ली की तरफ से धमाल मचाएंगे हैरी ब्रूक, ऑक्शन में हुए मालामाल
IPL 2024 Auction: साल 2024 में होने वाले आईपीएल में हैरी ब्रूक अपने बल्ले से दमखम दिखाना चाहेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ में खरीद लिया है। इससे पहले हैरी ब्रूक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। सनराइजर्स हैदराबाद में पिछले ऑक्शन में 13.25 करोड रुपये देकर हैरी ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था। हैदराबाद की तरफ से हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 में शतक जड़ने में भी कामयाबी हासिल की थी।
ब्रूक ने जड़ा था शतक: पिछले साल आईपीएल में डेब्यू करने वाले हैरी ब्रूक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। आईपीएल 2023 के 11 मुकाबले में उन्होंने 190 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकाला था। हैरी ब्रूक अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ओपनिंग के अलावा वह मिडिल ऑर्डर और बतौर फिनिशर भी टीम के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

फॉर्म में ब्रूक: हैरी ब्रूक इन दिनों शानदार फार्म से गुजर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 मुकाबले में हैरी ब्रूक में अपने दम पर टीम को जीत दिला दी थी।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने इसे जीत लिया था। इंग्लैंड की इस जीत में हैरी ब्रूक ने सिर्फ सात गेंदो में 31 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications