Sam Curran ने सबसे महंगा बिकने के बाद किया बड़ा खुलासा, बताया किसके साथ बैठकर देखा IPL ऑक्शन

सैम करन के लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी लेकिन पंजाब किंग्स ने बाजी मारी। मुंबई इंडियंस ने भी करन को खरीदने में रूचि दिखाई थी।

Sam Curran

IPL Auction 2023, Sam Curran: आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कुछ दिलचस्प बिड देखने को मिली। सैम करन आईपीएल इतिहास में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। बिड वॉर में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज करते हुए उनको 18 करोड़ 50 लाख की भारी भरकम राशि के साथ खरीद लिया। पंजाब किंग्स ही वह टीम है जिसने सबसे पहले सैम करन को आईपीएल में मौका दिया था। अब एक बार फिर से सैम करन अपनी पुरानी टीम में लौट आए हैं। बिड को लेकर करन ने एक मजेदार बात कही है।

गर्ल फ्रेंड के साथ बैठकर देखी बिडिंग

सैम करन ने ESPNCricinfo से बातचीत में कहा कि नीलामी में मेरे बारे में सुबह 9 बजे पता चला लेकिन मुझे स्ट्रीमिंग नहीं मिल रही थी। इंग्लैंड में ऑक्शन लाइव नहीं आ रहा था। इसके बाद किसी ने इसका लिंक मुझे भेजा। मैंने अपनी गर्ल फ्रेंड और उनके पिता के साथ बैठकर इस बिडिंग को देखा।

मुंबई इंडियंस ने भी लगाई बोली

सैम करन के लिए पंजाब के अलावा मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई। मुंबई ने उनके लिए एक अमाउंट तय करके रखा था। 18 करोड़ तक की बोली तक मुंबई इंडियंस गई लेकिन बाद में पंजाब के लिए उनको छोड़ दिया। पंजाब किंग्स के पर्स में पैसे भी मुंबई से ज्यादा थे। इसलिए पंजाब के लिए 18 करोड़ 50 लाख रूपये देना मुश्किल नहीं था। इससे कम में डील होती तो शायद सैम करन मुंबई इंडियंस में जा सकते थे।

सैम करन ने ट्वीट से जताई ख़ुशी

साल 2019 में पंजाब किंग्स के लिए सैम करन खेले थे। उनका वह पहला आईपीएल था। इसे याद करते हुए करन ने कहा कि जहाँ से शुरू किया था वहीँ वापस आ गया। फिर से पंजाब में खेलने का इंतजार है। करन ने ट्वीट के साथ पंजाब किंग्स की पोस्ट कोट की। इससे उनकी ख़ुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सैम करन ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप में चैम्पियन बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने फाइनल मैच में जीत दर्ज की थी। करन प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+