IPL Auction: हैदराबाद की काव्या मारन के पास सबसे अधिक 42.25 करोड़, जानिए किस टीम के पर्स में है कितना पैसा
IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने में हैदराबाद की टीम सबसे आगे नजर आ सकती है। हैदराबाद के पर्स में दूसरी टीमों की तुलना में काफी अधिक पैसा बचा हुआ है।

IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल नीलामी शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। आईपीएल 2023 के लिए होने वाली इस नीलामी पर क्रिकेट फैंस की नजरें बनी रहेगी। कई टीमों के पास कुछ बड़े मैच विनर खिलाड़ी की कमी दिखाई पड़ रही है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों की कोशिश इस नीलामी में बेस्ट खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की होगी।

दोपहर 2:30 बजे से होगी नीलामी
आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों पर छप्पर फाड़कर पैसा बरस सकता है। नीलामी से पहले बहुत कम ही फ्रेंचाइियां ऐसी हैं जिनके पास अच्छी खासी रकम बची हुई है। ऐसे में वह नीलामी के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर मोटी रकम खर्च कर सकती है।

हैदराबाद के पास सबसे अधिक पैसा
इस नीलामी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे अधिक 42.25 करोड़ रुपये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर टीम की सीईओ काव्या मारन एक बार फिर दिखाई देंगी। उनकी कोशिश इस ऑक्शन में शामिल बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ने की होगी। कोलकता नाइट राइडर्स के पास सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये है। कोलकता में अभी 14 खिलाड़ियों की स्लॉट खाली है। जिसमें 11 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। केकेआर ने ट्रेड के जरिए लॉकी फॉर्ग्यूसन और शार्दुल ठाकुर जैसे बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

जानिए किसके पर्स में बचे है कितने पैसे
सनराइजर्स हैदराबाद (42.25 करोड़ रुपये)
पंजाब किंग्स (32.20 करोड़ रुपये)
लखनऊ सुपर जायंट्स (23.35 करोड़ रुपये)
मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये)
चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये)
दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये)
गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये)
राजस्थान रॉयल्स (13.2 करोड़ रुपये)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (8.75 करोड़ रुपये)
कोलकाता नाइट राइडर्स (7.05 करोड़ रुपये)।












Click it and Unblock the Notifications