U-19 जैसे खिलाड़ियों को मोटी रकम देने के खिलाफ गावस्कर, IPL नीलामी के लिए दिया बड़ा सुझाव
नई दिल्ली, 11 फरवरी: इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 सीजन से पहले की नीलामी में कुछ ही घंटे का समय बाकी रह गया है और इसमें 590 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। यह एक बहुत बड़ी नीलामी है जिसमें सभी टीमों के पास खुद को मजबूत करने का मौका है। हालांकि मेगा नीलामी से पहले बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों को चार खिलाड़ी रिटेन करने का मौका दिया था। पंजाब किंग्स जैसी टीमों ने तो केवल दो ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले आईसीसी का अंडर-19 वर्ल्ड कप दो समाप्त हुआ है जिसमें भारतीय युवा टीम ने पांचवीं बार खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।

U-19 जैसे खिलाड़ियों के लिए गावस्कर का सुझाव-
इस टीम की कप्तानी युवा यश ढुल कर रहे थे और अंडर-19 के कुछ सितारों पर आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी का भी ध्यान निश्चित तौर पर होगा। ऐसे में भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के प्लेयर्स को लेकर बीसीसीआई को एक सलाह दी है। सुनील गावस्कर चाहते हैं कि बीसीसीआई आईपीएल के नीलामी रूल्स में कुछ बदलाव करें और उन खिलाड़ियों की अधिकतम रकम को एक करोड रुपए के ऊपर ना रखें। इससे पहले आईपीएल में ऐसे कई अनकैप्ड खिलाड़ी रहे हैं जिनको उम्मीद से कहीं ज्यादा रकम मिली और इस बार भी आईपीएल में 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी जिसमें 370 भारतीय खिलाड़ी है।

एक करोड़ रुपए से ऊपर नहीं देना चाहिए-
सुनील गावस्कर ने 'मिड डे' के लिए लिखे आर्टिकल में अपना सुझाव दिया। गावस्कर लिखते हैं- अंडर-19 के लड़के पलक झपकते ही करोड़पति बन सकते हैं लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप या फिर आईपीएल इंटरनेशनल लेवल पर लंबी सफलता की गारंटी नहीं है और गावस्कर का कहना यह है कि हमने पिछले कई सालों में ऐसा होता देखा है क्योंकि आईपीएल हो या अंडर-19 वर्ल्ड कप हो इनके स्टैंडर्ड इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की तुलना में बहुत अलग होते हैं। ऐसे में गावस्कर अंडर-19 खिलाड़ियों को एक करोड रुपए से ऊपर ना देने का सुझाव देते हैं।

खिलाड़ियों का फोकस ना हटे-
गावस्कर लिखते हैं बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी बड़ी रकम मिलने के बाद बह जाते हैं और उनका फोकस हट जाता है इसलिए अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए एक करोड रुपए से ऊपर की रकम तय ही ना की जाए ताकि उनको पता चले कि पैसा कमाने के लिए उनको अभी आगे बहुत मेहनत करनी है। गावस्कर का मानना है क्रिकेट में आसानी से बहुत पैसा मिल जाता है जिसके चलते होनहार प्रतिभा खराब हो जाती है ऐसे में आईपीएल की कमेटी को मिलकर यह फैसला करना चाहिए खिलाड़ियों के लिए एक रकम तय की जाए और उनको आगे बढ़ने और उससे अधिक रकम पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़े अभी भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications