आर अश्विन ने की बड़ी भविष्यवाणी, इस अनकैप्ड तेज गेंदबाज के लिए छिड़ेगा बिंडिंग वॉर

नई दिल्लीः भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक गुरुवार को एक बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि भारत के पेसर आवेश खान को लेकर बड़ी बोली लगाई जाएगी। आईपीएल की मेगा नीलामी में कुछ ही घंटे का समय बाकी है।

IPL Auction 2022: R Ashwin predicts there will be a bidding war for Avesh Khan

आवेश को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज कर दिया था और उनका बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपए है। लेकिन आवेश दिल्ली कैपिटल्स के टॉप परफॉर्मर में से एक रहे हैं और उन्होंने एक साल पहले ही 70 लाख रुपए में बिकने के बाद डीसी के लिए बढ़िया खेल दिखाया था। 25 साल का यह खिलाड़ी हर्षल पटेल के बाद दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला बॉलर बनकर उभरा था।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "आवेश खान के लिए निश्चित रूप से एक बीडिंग वॉर होने जा रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है। जिस तरह विजय माल्या ने 2010 में सीएसके के साथ मेरे लिए लड़ाई लड़ी थी, मैं पार्थ जिंदल या किरण राव को आवेश खान के लिए लड़ते हुए देख सकता हूं।"

यह भी पढ़ें- IND vs WI: रोहित शर्मा ने लिया पहले बैटिंग का फैसला, तीन बदलावों के साथ उतरा भारत

आवेश ने 2017 में आईपीएल में पदार्पण किया लेकिन केवल एक ही मैच खेला। यह 2021 सीजन था जब वह दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में नियमित तौर पर खेलने लगे। फ्रेंचाइजी के लिए 16 मैचों में उन्होंने 7.37 की इकॉनमी रेट से 24 विकेट लिए।

आईपीएल 2021 सीजन के बाद अवेश ने भारतीय टीम के लिए भी कॉल-अप हासिल किया और उनके शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में पदार्पण करने की संभावना थी लेकिन रोहित शर्मा अभी प्रसिद्ध कृष्णा को और ज्यादा आजमाना चाहते हैं जिन्होंने दूसरे वनडे में 12 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

इतना ही नहीं, एक प्रभावशाली सीजन के बावजूद, आवेश को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज कर किया गया था जिन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (INR 16 करोड़), अक्षर पटेल (INR 9 करोड़), पृथ्वी शॉ (INR 7.5 करोड़), और एनरिक नोर्टजे (INR 6.5 करोड़) को बरकरार रखा।

दिल्ली ने श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और कगिसो रबाडा जैसे महान खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया है।

आवेश ने बड़ी नीलामी के लिए अपना आधार मूल्य INR 20 लाख निर्धारित किया है और नीलामी पूल में अनकैप्ड खिलाड़ियों के पहले सेट में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+